रेलवे फाटक तोड़कर तेज रफ़्तार ट्रेन से टकराई कार, चालक की मौत और ट्रेन भी क्षतिग्रस्त, यात्री दहशत में।

अनूपपुर (म.प्र.) : बिलासपुर रेल लाइन में अनूपपुर जिले के जैतहरी स्टेशन के पास स्थित बेलिया फाटक में एक तेज रफ्तार कार बंद रेलवे क्रासिंग को तोड़ते हुए ट्रेन से टकरा गई, टक्कर के बाद विशाखापटनम-अमृतसर हीराकुंड एक्सप्रेस जो बिलासपुर से अनूपपुर की तरफ जा रही थी। इसी ट्रेन के तीन डिब्बे भी भयानक तौर से क्षतिग्रस्त हो गए। घटना में तेज रफ्तार कार रेलवे फाटक तोड़ते हुए चलती ट्रेन से टकरा गई। हादसे में कार सवार एक शख्स की मौत हो गई। एक घायल है।जानकारी के मुताबिक, हादसा इतना भीषण था कि ट्रेन से टकराने के बाद कार के परखच्चे उड़े गए। इस घटना से जोरदार आवाज हुई, इसके बाद ट्रेन यात्रा करने वाले यात्री दहशत में आ गये। वहीँ विशाखापट्टनम-अमृतसर हीराकुंड एक्सप्रेस ट्रेन के कई कोच क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे की जानकारी मिलने के बाद अनूपपुर पुलिस और आरपीएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची।

छिंदवाड़ा जिले के डूंगरिया चौराहा के निवासी था :

इस भयानक हादसे में कार चालक की मौत हो गई है, जबकि दूसरे को जिला अस्पताल अनूपपुर के बाद बिलासपुर शिफ्ट किया गया है। घटना बेलिया फाटक पर रात लगभग बारह बजे हुई है। तेज रफ्तार से आ रही स्वीप्ट कार क्रमांक एमपी-65-सी-3984 रेल्वे फाटक को तोड़ते हुए ट्रेन 20807 हीराकुंड एक्सप्रेस से जा टकराई थी जिससे कार सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।  नरेंद्र वर्मा पिता जयराम वर्मा जो छिंदवाड़ा जिले के डूंगरिया चौराहा के निवासी था और जूनियर इंजीनियर हिंदुस्तान पावर कंपनी जैतहरी में असिस्टेंट मैनेजर आपरेशन के पद पर कार्यरत था। कार में सवार दूसरा व्यक्ति परमेश्वर साहू गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अनूपपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर रेल्वे ट्रैक से वाहन को किनारे खड़ा कराया है, जिससे यातायात बाधित न हो।

तीन कोच में तकनीकी खराबी होने के कारण बदलकर ट्रेन को रवाना किया गया :

सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/

बिलासपुर डीआरएम रेलवे जनसंपर्क अधिकारी अंबिकेश साहू ने बताया कि हीराकुंड एक्सप्रेस रेलवे क्रासिंग जैतहरी के पास गुजर रही थी, वहीँ पर स्विफ्ट डिजायर कार क्रॉसिंग को तोड़कर ट्रेन से टकरा गया था। कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। हादसे के बाद ट्रेन को सात घंटे तक अनूपपुर रेलवे स्टेशन पर खड़ा रखा गया। ब्रेकिंग सिस्टम पाइप फटने के कारण ट्रेन के तीन कोच बदले गए। कोच बदलने के बाद ट्रेन को रविवार सुबह सात बजे रवाना किया गया। तीन कोच में तकनीकी खराबी होने के कारण तीनों कोच को बदलकर ट्रेन को रवाना कर दिया गया है। ट्रेन में और किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस और RPF की टीम घटना की जांच कर रही है।