तिल्दा : राजधानी से 50 किलोमीटर तिल्दा में लड़का और लड़की की खुदकुशी मामला सामने आया था, जिसमें शुर से ही पुलिस को संदेह था, अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में नाबालिग लड़की के परिवार वालों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने लड़की की मां, चाचा, बड़े पिता को आरोपी ने बनाया है। तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर तिल्दा पुलिस कार्यवाही कर रही है। युवक और नाबालिग लड़की की मौत को लेकर तिल्दा पुलिस ने जानकारी दी है। बताया है कि एक दिन पहले सूचना मिली थी कि लड़का – लड़की एक कमरे में एक ही पंखे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। इस आधार पर शव बरामद कर जांच की गई। वहीं पूछताछ और घटना स्थल पर मिले साक्ष्य के आधार पर हत्या की आशंका हुई। वहीं परिजनों से कड़ाई से पूछने पर वारदात के बारे में पता चला। मामले को फांसी की घटना बताकर पेश किया जा रहा था।
आरोपियों ने बताया की दोनों को एक कमरे में आपत्तिजनक हालत में देख लेने के बाद लड़की के चाचा और बड़े पिता ने गुस्से में दोनों की बेदम पिटाई कर दी, जिससे उनके सिर, गर्दन और हाथ – पैर में गंभीर चोट लगने से दोनों की मौत हो गई वहीं हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए फांसी के फंदे पर लटका दिया गया। फिलहाल मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 306 के तहत केस दर्ज किया है। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/



