रायपुर- राजधानी रायपुर का मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। रविवार सुबह बूंदाबादी और आधी रात तेज बारिश से रायुपर का मौसम खुशनुमा हो गया। कभी गर्मी तो कभी बारिश का सिलसिला जारी है। दरअसल, समुद्र से आ रही नमी ने मौसम को पूरी तरह से बदल कर रख दिया है। इसी वजह से अधिकतम तापमान एक दिन में 6 डिग्री नीचे गिर गया है। दले हुए मौसम से रायपुर के तापमान में चार डिग्री गिरावट दर्ज की गई है। इससे तेज धूप और गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी राजधानी सहित छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ वज्रपात होने, अंधड़ चलने और ओलावृष्टि होने के आसार हैं।
रायपुर समेत कई जिलों में सुबह बादल और तेज हवाओं से मौसम खुशनुमा बना हुआ है। आने वाले चार दिनों तक प्रदेश में मौसम बदला हुआ दिखाई देने वाला है। रायपुर का पारा 41 से गिरकर 34.2 डिग्री पर पहुंच गया है। बीजापुर का तापमान 40.6 डिग्री दर्ज किया गया है। इसके अलावा दंतेवाड़ा 40, राजनांदगांव 39, दुर्ग 37.2, बिलासपुर का 30.4 डिग्री दर्ज किया गया है। गले दो दिनों में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट होने की संभावना है और सभी संभागों के जिलों में वर्षा होने के संकेत हैं।
ऑरेंज अलर्ट जारी :
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw
मौसम विभाग की माने तो 9 अप्रैल को भी कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। पिछले दो दिनों तो मौसम करवट ले रहा है। लेकिन आगे भी अप्रैल के महीने में कुछ जिलों में इसी तरह का नजारा देखने को मिलेगा। जानकारी के मुताबिक, कांकेर, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, दुर्ग, मुंगेली में तेज बारिश हो सकती है। वहीं कुछ क्षेत्रों में आंधी-तुफान आने की भी संभावना जताई जा रही है।



