रायपुर : कई बार युवतियां बदमाशों के चंगुल में फंस जाती है। ऐसी ही एक युवक की काली करतूत इस प्रकार की युवतियों के लिए सबक है, जो आसानी से दोस्ती करके भावनात्मक रिश्ते बना लेती हैं। जानकारी के अनुसार एक युवक ने टिकरापारा क्षेत्र की युवती से पहले दोस्ती की और फिर उसे प्यार का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध भी बनाया। फिर धोखे से उसका नग्न वीडियो भी बना लिया। युवक ने अपनी हरकतें यही नहीं रोकी बल्कि इसके बाद उस वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ कई बार शारीरिक शोषण भी करता रहा। वहीँ जब इस मामले में कुछ दिन पहले युवती ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने वीडियो उसके रिश्तेदारों को भी भेज दिया। इस घटना के बाद युवती ने थाने में शिकायत की, युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक को धमतरी से गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार युवती चंद्रकांत साहू उर्फ़ चंदू के साथ पचपेडी नाका स्थित होटल आई.वी.वाय में काम करती थी। दोनों के बीच दोस्ती हो गई और फिर इसके बाद चंद्रकांत साहू ने उसे प्यार का झांसा दिया। फिर उससे शारीरिक संबंध भी बनाया। इस दौरान उसने युवती को धोखा देकर उसका नग्न वीडियो बना लिया। इसकी जानकारी युवती को नहीं थी। मामले से अनभिज्ञ युवती इस घटना से अंजन थी। फिर कुछ दिन बाद चंद्रकांत ने युवती पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दोबारा दबाव बनाया। युवती ने इससे इनकार कर दिया। इसके बाद चंद्रकांत साहू ने उसे रिकार्ड किए गये वीडियो को दिखाया और संबंध नहीं बनाने पर उसे सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी दी। युवती इससे घबरा गई और फिर मजबूरी में फिर चंद्रकांत की मांगड पूरी करने लगी। इसके बाद वह युवती से पैसों की मांग भी करने लगा। चंद्रकांत साहू के जाल में फंसी परेशान युवती उसे पैसे भी देने लगी।
सहकर्मी युवती का कर रहा था शारीरिक शोषण, सालभर किया परेशान :
आरोपी चंद्रकांत साहू काफी शातिर था। शारीरिक शोषण के साथ उससे पैसों की वसूली भी करने लगा। ब्लैकमेलिंग का यह सिलसिला वर्ष 2023 से अब तक चलता रहा है। कुछ दिन पहले ब्लैकमेलिंग से तंग आकर युवती ने आरोपी की बात मानने से इनकार कर दिया। इसके बाद आरोपी ने युवती का वीडियो उसके रिश्तेदारों के सोशल मीडिया ग्रुप में वायरल कर दिया। इससे युवती काफी तनाव में आ गई और खुदकुशी करने की कोशिश करने लगी, लेकिन परिवार वालों ने उसे संभाला और पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376, 376(2)एन, 384, आईटी एक्ट 67(ए) के तहत अपराध दर्ज किया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे जेल भेज दिया गया है।
गलत महसूस होते ही करें शिकायत :
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw
इन्वेस्टीगेटिव यूनिट फॉर क्राइम अंगेस्ट वूमेन(आईयूसीएडब्ल्यू) डीएसपी ललिता मेहर का कहना है कि इस तरह के मामलों में घटना की शुरुआत होते ही युवतियों को तत्काल पुलिस से शिकायत करनी चाहिए। जिस समय पीड़िता को महसूस हो कि उसके साथ गलत हो रहा है, उसी समय शिकायत करने से काफी राहत मिल सकती है। अपराध आगे नहीं बढ़ पाता है। कई बार शिकायत करने में देरी करते हैं, जिससे काफी नुकसान हो चुका होता है। लेकिन अंततः शिकायत करने के लिये तो मजबूर हो ही जाते है, इसलिये यह कदम पहले ही उठा लें।
250 से ज्यादा शिकायतें :
पिछले साल साइबर क्राइम प्रीवेंशन अंगेस्ट वूमेन एंड चिल्ड्रन(सीसीपीडब्ल्यूसी) में महिलाओं और युवतियों से सेक्सुअल हारसमेंट, सोशल मीडिया में बुलिंग, अश्लील वीडियो-फोटो वायरल करने आदि की 250 से ज्यादा शिकायतें की गई थी। इनमें से ज्यादातर मामलों में आरोपी पीड़िताओं के पुराने बॉयफ्रेंड, दोस्त, मोहल्ले वाले, करीबी रिश्तेदार थे। जिनसे वो मानसिक तौर पर परेशान थी।
ये है बचाव का तरीका :
सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/
रायपुर पुलिस के महिला सेल के मोबाईल नंबर : 9479190167 में कॉल-वाट्सऐप कर सकते हैं। इसके अलावा ऑफिशियल इंस्टाग्राम, फेसबुक और एक्स पर भी शिकायत कर सकते हैं। इसके अलावा साइबर क्राइम प्रीवेंशन अंगेस्ट वूमेन एंड चिल्ड्रन(सीसीपीडब्ल्यूसी) में ऑनलाइन शिकायत कर सकते हैं। अथवा महिला थाने में आवेदन देकर भी शिकायत की जा सकती है, मामले में पीड़ित महिला अथवा युवती की पहचान गुप्त रखी जाती है।
गौसेवक ओमेश बिसेन ने कहा :
सनातन धर्म में विवाह से पहले शारीरिक संबंध बनाना व्यभिचार की श्रेणी में आता है। व्यभिचार को महापाप माना जाता है। शारीरिक संबंध का महत्व संतान उत्पत्ति के लिये है, ना कि व्यभिचार के लिये, यह हरकतें कहीं ना कहीं संस्कृति को दूषित करने और माता-पिता के द्वारा अपने बच्चों के धर्म और संस्कारों की शिक्षा ना देने के कारण होता है।



