रायपुर : इस समय चौतरफा लोग भक्ति और उल्लास में डूबे हुये, जहाँ चैत्र नवरात्री कल मनाई जायेगी, जिसके लिये भक्त तैयरियों में जुटे हुये है, वहीँ सिन्धी समाज भी भगवान झुलेलाल के पर्व को मनाने में जुटा हुआ है। सिंधु एकता संघ द्वारा पहल कर भगवान झुलेलाल की हर घर स्थापना करवाई गई है। जिसको लेकर सिंधी समाज रायपुर द्वारा मनाये जा रहे भगवान झूलेलाल उत्सव के अंतर्गत भगवान झूलेलाल की स्थापना का आज तीसरा दिन है। हर घर में भगवान झूलेलाल की आरती ओम जय दूल्हा देवा, अखे का मंत्र अक्खो अक्खो जिय पिंड रखो, हर घर में गूंज रहा है।
ज्ञात रहे की जल के पास बैठकर अकखे का मंत्र पड़ने से चमत्कारिक परिणाम प्राप्त होते हैं तथा सर्वमानोकामना पूर्ण होती है।सिन्धु एकता संघ के संस्थापक सुभाष बजाज अध्यक्ष चंद्र कुमार माखीजा ने बताया कि साईं लालदास जी की प्रेरणा से शुरु हुआ, यह आयोजन जो की भगवान गणेश उत्सव की तरह पांच दिवसीय झूलेलाल उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। आज वृहद रूप ले चुका है जो अब रायपुर छत्तीसगढ के साथ पूरे देश के राज्यों एमपी महाराष्ट्र उड़ीसा के साथ पूरे देश में मनाया जा रहा है। घर घर में बच्चे युवा व बुजुर्ग सभी मिलकर भगवान झूलेलाल की पूजा अर्चना व सेवा कर रहे हैं। सिन्धी समाज में इसका खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/



