पुलिस वालों को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, फिर पुलिसकर्मियों ने भागकर बचाई जान, सामने आई ये घटना….।

रायपुर : राजधानी में लगातार सड़क दुर्घटनायें हो रही है, हादसे कई बार व्यक्ति की मौत भी हो जाती है। वहीँ दुर्घटना के बाद वाहन चालक फरार भी हो जाता है, ऐसी ही एक घटना में रायपुर में पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट होने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरक्षक नवीन निर्मलकर और हुलास साहू के साथ मारपीट हुई है। जिसके बाद उन्हें वहां से निकलना पड़ा। इस घटना के बाद गोबरा नवापारा थाना में बदमाशों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर ली गई है।

खबर है कि दो वाहनों की टक्‍कर की सूचना मिलने पर ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मी तुरंत ही ग्राम सेमरा पहुंचे थे। पुलिसकर्मी घायल को पुलिस वाहन में बैठाकर उपचार के लिए ले जा रहे थे। इसी बीच शराब के नशे में धुत नशेड़ी पुलिसकर्मियों से उलझ पड़े और उनके साथ बदसलूकी करने लगे। इतना ही नहीं बदमाशों ने घायल को पुलिस वाहन से जबरदस्ती नीचे उतार भी दिया। इधर घायल दर्द से कराह रहा था, वहीँ दूसरी तरफ नशेड़ी पुलिसकर्मियों से बदतमीजी करने लगे।

नवरात्री के शुभ अवसर माता के नौ रूपों की आराधन करें , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw

बदमाशों ने जवानों से पहले आरोपी ड्राइवर की गिरफ्तारी की मांग की और फिर इस बात को लेकर नशे में धुत आरोपी एनु साहू, गणपत साहू, राधेश्याम साहू ने पुलिसकर्मियों से मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नहीं बदमाशों ने पुलिसकर्मियों की वर्दी भी फाड़ दी। इस घटना के बाद गोबरा नवापारा थाना में बदमाशों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर ली गई है।