चेट्रीचंड्र पर घर-घर में होगी भगवान झूलेलाल की महा आरती, साईं लालदास ने की अपील, कल 11अप्रैल को विर्सजन के साथ होगा झूलेलाल उत्सव का समापन।

रायपुर : सिंधु एकता संघ सिंधी समाज रायपुर द्वारा मनाया जा रहे झूलेलाल उत्सव के अंतर्गत आज चेट्रीचंड्र के दिन घर-घर में भगवान झूलेलाल की स्थापना का पांचवा दिन है। सांई लालदास जी सभी समाज जनों से अपील की है कि आज भगवान झूलेलाल अवतरण”के दिन सभी समाजजन भगवान झूलेलाल की महा आरती करें। संघ के संस्थापक सुभाष बजाज अध्यक्ष चंद्र कुमार माखीजा ने बताया कि साईं लालदास जी की प्रेरणा से शुरु हुआ यह आयोजन, जो की गणेश उत्सव की तरह पांच दिवसीय झूलेलाल उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। आज चेट्रीचंड्र मनाने के पश्चात कल दिनांक 11 अप्रैल को भगवान झूलेलाल की मूर्तियों के विर्सजन के पश्चात झूलेलाल उत्सव का समापन होगा।