रायपुर : छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत का एक प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री और राज्यपाल से मिला व उन्हें अतिथि के रूप में जय स्तंभ चौक में होने वाले भव्य आयोजन में आमंत्रित किया। चेट्रीचंड्र के दिन छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत द्वारा जय स्तंभ चौक में भव्य आयोजन किया जा रहा है, जहां पर बॉलीवुड की मशहूर सिंधी अभिनेत्री प्रीति झींगयानी जुलूस का स्वागत करेगी व अमित उदासी ग्रुप द्वारा सिंधी लोक नृत्य तथा सिंधी गानों का एक रंगारंग कार्यक्रम पेश किया जाएगा। आयोजन में आने हेतु माननीय मुख्यमंत्री जी ने सहमति प्रदान की है। प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से अमर पारवानी, महेश दरयानी, विधायक पुरंदर मिश्रा, बलराम आहूजा, अमित चिमनानी, नत्थू धनवानी, जीवत बजाज आदि शामिल रहे उपरोक्त जानकारी प्रदेश प्रवक्ता सुभाष बजाज ने दी।



