चेट्रीचंड्र पर छ.ग. सिंधी पंचायत का भव्य कार्यक्रम, फिल्म अभिनेत्री प्रीति झंगियानी ने बाँधा समां, मुख्यमंत्री साय ने भी दी समाज को बधाई।

रायपुर : चेट्रीचंड्र को इस बार सिन्धी समाज ने बड़े ही उत्साह से मनाया। पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत द्वारा आज चेट्रीचंड्र के अवसर पर जय स्तंभ चौक में भव्य रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति झंगियानी ने आकर रंग जमा दिया अमित उदासी और उसके ग्रुप के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम के बीच में प्रीति झंगियानी की एंट्री ने धूम मचा दी और उन्होंने स्टेज से समाज जनों का स्वागत किया। बहुत ही जोशीले अंदाज में समाज जनों ने उनके स्वागत व अभिवादन का जवाब दिया, वही प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी भी समाज जनों को बधाई देने के लिए पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के स्टेज पर पहुंचे। यहां उन्होंने अपने उदबोधन में सिंधी समाज को चेट्रीचंड्र महोत्सव की लख लख बधाइयां दी और सिंधी समाज को पुरुषारथी समाज कहते हुए कहा कि सिंधी समाज एक ऐसा समाज है, जिसने संघर्ष करते हुए अपनी पहचान अपना मुकाम पाया है। आज पूरे हिंदुस्तान में व्यापारी समाज के रूप में सिंधी समाज देश की अर्थव्यवस्था में एक बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

इस अवसर पर संत युधिष्ठिर लाल जी विधायक बृजमोहन अग्रवाल जी व सांसद सुनील सोनी जी भी आयोजन में शामिल हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अमर पारवानी भी उपस्थित हुए। इन सभी अतिथियों ने अपने उद्बोधन में समाज जनों को चेट्रीचंड्र की बधाइयां दी तथा छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के अभूतपूर्व आयोजन पर उन्हें साधुवाद दिया। अतिथि गणों में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष महेश दरयानी प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष महेश रोहरा प्रवक्ता सुभाष बजाज भाजपा के प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी विधायक पुरंदर मिश्रा विकास रूपरेला अनिल लाहौरी सहित बड़ी संख्या में समंजन मौजूद थे यह जानकारी प्रदेश अध्यक्ष महेश दरयानी एवं प्रदेश प्रवक्ता सुभाष बजाज ने दी।

नवरात्री के शुभ अवसर माता के नौ रूपों की आराधना करें , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw