13 अप्रैल को धूमधाम से मनाई जायेगी संत कंवरराम जयंती। बढ़ते कदम करेगा कोटना -सकोरा का वितरण।

रायपुर : सिन्धी समाज के लोग संत कंवरराम को बहुत मानते है। संत कंवर रामजी का जन्म 13 अप्रैल सन् 1885 ईस्वी को बैसाखी के दिन सिंध प्रांत में सक्खर जिले के मीरपुर माथेलो तहसील के जरवार ग्राम में हुआ था। उनके पिता ताराचंद और माता तीर्थ बाई दोनों ही प्रभु भक्ति एवं हरि कीर्तन करके संतोष और सादगी से अपना जीवन व्यतीत करते थे। पारिवारिक व्यय के लिए ताराचंद एक छोटी सी दुकान चलाते थे। उनके जीवन में संतान का अभाव था। सिंध के परम संत खोतराम साहिब के यहां माता तीर्थ बाई हृदय भाव से सेवा करती थीं। संत के आशीर्वाद से उन्हें एक पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई जिसका नाम ‘कंवर’ रखा गया। कंवर का अर्थ है ‘कंवल’ अर्थात कमल का फूल। नामकरण के समय संत खोताराम साहिब ने भविष्यवाणी की कि जिस प्रकार कमल का फूल तालाब के पानी और कीचड़ में खिलकर दमकता रहता है वैसे ही इस जगत में ‘कंवर’ भी निर्मल, विरक्त होगा और सारे विश्व को कर्तव्य पथ, कर्म, त्याग और बलिदान का मार्ग दिखायेगा।

13 अप्रैल को धूमधाम से मनाई जायेगी संत कंवर राम जी जयंती :

संत कंवरराम सेवा समिति के उपाध्यक्ष एवं संत कंवरराम नगर (कटोरा तालाब) युवा परिषद के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश मध्यानी , महासचिव अजय वलेचा ने बताया कि संत कंवरराम सेवा समिति एवं संत कंवरराम नगर (कटोरा तालाब) युवा परिषद के द्वारा 13 अप्रैल शनिवार को सुबह 11:00 संत कंवर राम जी की 139 वीं जयंती पर संत कंवरराम की प्रतिमा (संत कंवरराम चौक) पर पुष्पांजलि अर्पित कर माल्यार्पण किया जायेगा सुबह 11:15 को आरती पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरण किया येगा।
एवं इस पावन अवसर पर समाज के सैकड़ों लोग भी जुटेंगे। समिति द्वारा अपील की गई है कि 13 अप्रैल शनिवार को अपने अपने घरों मे भी संत कंवरराम साहिब जी का नाम सिमरन एवं पूजा अवश्य करें। साथ ही इस अवसर पर अपने आसपास के जरूरत मंद लोगो की मदद भी जरूर करें। इस अवसर पर बढ़ते कदम संस्था द्वारा पशु पक्षियों के लिए दाना सकोरा, कोटना का भी निःशुल्क वितरण भी संत कंवरराम चौक पर सुबह 11 बजे किया जायेगा। जिसे भी चाहिये वह यहाँ मुफ्त में सकोरा और कोटना ले जा सकता है।

नवरात्री के शुभ अवसर माता के नौ रूपों की आराधना करें , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw