रायपुर : कभी-भी कोई परिवार छुट्टियाँ मनाने बाहर जाने से पहले कई बार सोचता है, कहीं वे बाहर गये तो पीछे चोरी ना हो जाये, वहीँ व्यापारी वर्ग दुकान में चोरी होने के डर से निश्चिन्त नहीं हो पाता है। ऐसी ही चिंता बढ़ाने वाली घटना हुई है देवेंद्र नगर पंडरी कपड़ा मार्केट में, जानकारी के अनुसार एक चोर ने करीब एक घंटे में 10 दुकानों के ताले तोड़कर चोरी की है। चोर अकेला ही एक-एक करके दुकानों के भीतर घुसा और नकदी रकम लेकर फरार हो गया। चोर के हाथ कोई बड़ी रकम नहीं लगी, लेकिन चोरी कांड का सीसीटीवी सामने आया है। इस मामले में देवेंद्र नगर पुलिस के पास व्यापारियों ने शिकायत की है। पुलिस आरोपी की पतासाजी में जुटी हुई है। इस घटना से क्षेत्रीय व्यापारी चिंताग्रस्त हो गये है। एक साथ 10 दुकानों में ताला टूटना चिन्ता में डालना वाला है।
देवेंद्र नगर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि पंडरी कपड़ा मार्केट के पगारिया कांप्लेक्स स्थित करीब 10 दुकानों के ताले टूटे हैं। पुलिस ने शिकायत के बाद मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की, तो वहां पर रोहित होजरी, शिवम बैग, सूर्या होजरी समेत कई अन्य दुकानों के ताले टूटे हुये थे। इस वारदात में 15 से 20 हजार रुपये की रकम की चोरी होने की बात सामने आ रही है। इससे ज्यादा की रकम चोर के हाथ नहीं लगी है।
सीसीटीवी में अकेला दिखा चोर :
घटना का चोरी का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। चोर ने अपने चेहरे पर कपड़ा बांधा हुआ है और सिर पर टोपी लगाई हुई है। उसने लाल जैकेट और जींस पहन रखी है। चोर के हाथ में एक रॉड भी नजर आ रहा है, जिसके सहारे उसने दुकानों के ताले तोड़ दिए। फिर दुकान के अन्दर घुसकर वह कैश काउंटर की तरफ गया और जो भी पैसे थे निकाल लिए। इसके बाद वह चला गया।
गश्त और पेट्रोलिंग पर उठे सवाल :
नवरात्री के शुभ अवसर माता के नौ रूपों की आराधना करें , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw
10 दुकानों के ताले इकठ्ठा टूटने के बाद रात में पुलिस की होने वाली गश्त पर भी सवाल उठने लगे हैं। यह घटना करीबन सुबह 4.45 बजे की है। एक घंटे तक अकेला चोर रॉड से ताले को तोड़कर वारदात कर रहा है। वहीँ पुलिस की ओर से दो शिफ्ट में गश्त की जा रही है। गनीमत रही कि बड़ी चोरी की वारदात नहीं हुई। इससे पुलिस की पेट्रोलिंग की पोल भी खुल गई है।



