चेट्रीचंड्र की भव्य शोभा यात्रा में बढ़ते कदम के सफाई अभियान ने बढ़ाया समाज का मान, पेश की समाज में बेहतर मिसाल।

रायपुर : त्यौहार तो हर कोई मनाता है और उसके बाद शहर में गंदगी पसर जाती है, ऐसे ही चेट्रीचंड्र में भी जगह-जगह गंदगी बढ़ जाती है, जिसे आमतौर पर नगर – निगम जिम्मा होता है, सफाई करने का, लेकिन समाज किशन और मान को बढ़ाते हुये प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान झूलेलाल की शोभा यात्रा के दौरान पूरे शोभायात्रा के मार्ग की साफ सफाई की सेवा बढ़ते कदम संस्था द्वारा की गई। संस्था के मीडिया प्रभारी राजू झामनानी व प्रवक्ता सुंदर बजाज के अनुसार विगत 12 वर्षों से यह सेवा बढ़ते कदम संस्था को मिलती आ रही है, और संस्था के कर्मठ सेवादारों द्वारा इस सेवा को पूरी निष्ठा के साथ पूरा किया जाता रहा है। प्रति वर्ष बढ़ते कदम की इस सेवा से समाज मान बढ़ता है।

सेवा प्रभारी सुनील अमरानी एवं बंटी जुमनानी नें बताया कि शोभायात्रा में सबसे आगे आगे संस्था के सेवादारों की टीम स्वच्छता बनाये रखने के लिए प्रेरित करते हुये चल रही थी और सबसे पीछे एक संस्था का एक समूह ट्रेक्टर ट्राली के साथ स्वागत स्टालों से कचरा समेटते हुवे चल रही थी। इस वर्ष शोभा यात्रा के स्वागत के लिए लगाए गए स्टालों से कुल 10 ट्रेक्टर ट्राली कचरा उठाने की सेवा शाम 04 बजे से शुरू होकर रात्रि 01 बजे तक चलती रही। संस्था के संयोजक इंद्र कुमार डोडवानी नें बताया कि इस वर्ष बढ़ते कदम द्वारा शोभायात्रा में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने वाली तीन सर्वश्रेष्ठ समितियों को पुरस्कृत किया जा रहा है।
1:गोल बाजार कपड़ा व्यापारी संघ।
2:पूज्य कंधकोट पंचायत।
3:टेस्टी चाय सेंटर एवं जय संतोषी पान तात्यापारा चौक।
संस्था बढ़ते कदम द्वारा इस सफाई प्रोत्साहन को मिली सफलता देखकर आने वाले वर्षों में सभी स्वागत स्टॉल पुरुस्कृत हों,इस दिशा में संस्था दृढसंकल्पित रहेगी। शोभायात्रा में साफ सफाई में प्रमुख सेवादारों की टीम में बसंत रोहरा,मनोज लछवानी, सुनील पेशवानी,यथार्थ गुरुबक्षाणी भी शामिल रहे।

नवरात्री के शुभ अवसर माता के नौ रूपों की आराधना करें , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw