ओला ने अपने इस मॉडल की इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत में की काफी कमी, अब इतना सस्ता हुआ ये स्कूटर….।

नई दिल्ली : इलेक्ट्रिक स्कूटरों की मांग लगातार बढ़ रही है, लेकिन कई वाहनों में आग लगने की घटनाओं ने लोगों को सशंकित भी कर दिया है। वहीँ इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मैन्युफैक्चरर ओला इलेक्ट्रिक ने सोमवार को अपने एंट्री लेवल के मॉडल एस1 एक्स के सभी वर्जन्स की कीमतों में 5,000 रुपये से लेकर 10,000 रुपये तक की कटौती कर दी है। कीमतों में इस कटौती के साथ ही ओला का यह इलेक्ट्रिक स्कूटर अब परंपरागत स्कूटर मॉडल्स के आसपास पहुंच गया है। ओला ने एस1 एक्स मॉडल को इस साल फरवरी में 79,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया था। इसके सबसे एडवांस वर्जन की कीमत 1,09,999 रुपये रखी गई थी। अब ओला ने एस1 एक्स के दाम कम कर दिए है।

तत्काल प्रभाव से कम हुईं कीमतें :

ओला इलेक्ट्रिक के मुख्य मार्केटिंग ऑफिसर अंशुल खंडेलवाल ने अपने ऑनलाइन संबोधन में कहा कि इस एंट्री लेवल स्कूटर की कीमतें तत्काल प्रभाव से कम कर दी गई हैं और अगले सप्ताह से इनकी सप्लाई भी शुरू हो जाएगी। रेट कट की घोषणा के बाद इस मॉडल के शुरुआती वर्जन की कीमत 69,999 रुपये हो गई है। जबकि सबसे एडवांस वर्जन की कीमत अब 99,999 रुपये होगी। अब बाज़ार में ये स्कूटर अब इसी कीमत पर उपलब्ध होंगे।

सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर चाहते हैं भारतीय :

नवरात्री के शुभ अवसर माता के नौ रूपों की आराधना करें , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw

खंडेलवाल ने कहा, ‘‘हमें लगता है कि भारत को और भी बहुत कुछ चाहिए। भारत को एक ऐसी कीमत की जरूरत है, जिस पर उपभोक्ता वास्तव में ईवी को अपना सकें।’’ उन्होंने कहा कि एक औसत इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत एक लाख रुपये रहने के बीच उपभोक्ताओं से ऐसी प्रतिक्रिया मिली है कि जब इसकी कीमतें पेट्रोल स्कूटर के बराबर होंगी तो वे उसके बारे में सोचेंगे। इस राय को ही ध्यान में रखते हुए कीमतों में कटौती का फैसला किया गया है। वहीँ जब बैटरी बदलने की बारी आती है तो लोगों को इलेक्ट्रिक स्कूटर में ठगा हुआ सा महसूस होता है, क्यूंकि बैटरी की कीमत ही एक तिहाई से ज्यादा पड़ रही है। यह उन लोगों के लिये फायदेमंद है, जो लोग दिनभर में 50 किलोमीटर से ज्यादा वाहन चलाते है।

Facebook : https://www.facebook.com/machismedianews

WhatsApp : https://chat.whatsapp.com/L9hq2ErWRdFDBuZA01q6TA

YouTube : https://www.youtube.com/machismedianews