झूलेलाल चौक महावीर नगर में होगा संस्था बढ़ते कदम द्वारा दाना सकोरा व कोटने का निःशुल्क वितरण।

रायपुर : गर्मी में बेजुबानों की परेशानी को ध्यान में रखते हुये बढ़ते कदम संस्था द्वारा लगातार दोना और सकोरा वितरित कर रहा है। संस्था बढ़ते कदम मानव सेवा के साथ साथ बेजुबान पक्षियों एवम पशुओं की सेवा के लिए भी हमेशा प्रयासरत रहती है।
संस्था के प्रोजेक्ट प्रभारी प्रेमप्रकाश मध्यानी व अजय वलेचा ने बताया कि हर वर्ष संस्था द्वारा रायपुर शहर के विभिन्न स्थलों पर स्टाल लगाकर दाना सकोरा व कोटना का (निःशुल्क) वितरण किया जाता है। इसलिए संस्था ने सबसे निवेदन किया हैं कि यदि आप भी बेजुबान पशु पक्षियों की सेवा करने का भाव रखते हैं ,तो बुधवार 17 अप्रैल को झूलेलाल चौक (पूर्व में अनमोल सुपर बाजार) महावीर नगर में दाना, सकोरा एवं कोटने का निःशुल्क वितरण किया जाएगा, वहाँ आएं,साथ में अपने इष्टमित्रों को भी जागरूक करके साथ लाएं।

इसके अलावा संस्था कार्यालय देवेंद्र नगर,मुक्तिधाम के अंदर किसी भी समय आकर दाना, सकोरा एवं कोटना निःशुल्क प्राप्त कर सकते है। संस्था के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुनील छतवानी एवं संस्था प्रवक्ता यथार्थ गुरुबक्षाणी ने बताया कि विगत 13 वर्षों से संस्था द्वारा लगभग 90000 सकोरे एवम दाने के पैकेट एवम 11000 कोटना का वितरण अब तक किया जा चुका है। संस्था जनमानस से अपील करती है की अपने घर की छत, मुंडेर, आंगन में एवं ऑफिस,दुकान में प्रतिदिन पक्षियों को भीषण गर्मी से राहत पहुचाने के लिए दाना पानी की व्यवस्था अवश्य कर खुद भी सेवा करें, साथ में औरों को भी प्रेरित करें।

नवरात्री के शुभ अवसर माता के नौ रूपों की आराधना करें , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw