बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में सड़क हादसे का थमने का नाम नहीं ले रहे हैं, राज्यभर में लगातार ऐसे हादसे सामने आ रहे है,वहीँ मंगलवार को भी अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दर्दनाक हादसे हुए हैं। इनमें एक महिला की मौत हो गई है, जबकि दो से अधिक लोग घायल हुये हैं, इन दोनों मामलों की पुलिस जांच कर रही है। इसके साथ ही लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ भी पुलिस कार्यवाही करने में जुट गई है। लगातार हादसों से मौतों की संख्या काफी बढ़ गई है।
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत :
बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत पेंडारीडीह-कोपरा मार्ग पर मंगलवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहाँ बाईक सवार महिला (मुंगेली निवासी) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को लेकर सकरी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
इस घटना में इली जानकारी के मुताबिक, पेन्ड्रीडीह-कोपरा के पास हुए इस सड़क हादसे में पुरावती यादव, निवासी लुगराकापा, जिला मुंगेली, की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जिसके बाद इस हादसे में वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। इस घटना की सूचना मिलते ही सकरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रक और चालक को हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि चालक शराब के नशे में था, इसके साथ ही पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है।
खड़ी ट्रेलर से टकराई 2 ट्रेलर कैबिन में फंसा चालक :
रतनपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के सड़क पर ब्रेकडाउन होने के कारण खड़ी ट्रेलर से पीछे आ रही दो ट्रेलर गाड़ियां टकरा गईं, यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक ट्रेलर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक कैबिन में बुरी तरह फंस गया। इस हादसे की सूचना मिलते ही रतनपुर थाना प्रभारी निलेश पांडे स्टाफ और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद कैबिन में फंसे चालक को बाहर निकाला गया। दुर्घटना में घायल चालक सहित अन्य घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा काफी खौफनाक बताया जा रहा है।
इस मामले में मिली जानकारी के अनुसार, खराब होने की वजह से ट्रेलर सड़क पर खड़ी थी। इसी दौरान पीछे से आ रही दो ट्रेलर गाड़ियां समय रहते वाहन को नहीं देख सकीं और एकाएक टकरा गईं। इस दर्दनाक हादसे के बाद कुछ समय तक मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद दुर्घटना के कारणों और जिम्मेदार पक्ष के संबंध में आगे की कार्यवाही की जायेगी। ऐसे ही हादसे लगातार सामने आ रहे है।



