सड़क हादसे में युवती की मौत, आरोपी ऑटो चालक फरार, यहाँ हुआ हादसा….।

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से सड़क हादसा का मामला सामने आया है। जहां एक ऑटो चालक ने सड़क किनारे खड़ी युवती को ठोकर मार दी है। इस हादसे में युवती को गंभीर चोट आई। जिसके बाद युवती को इलाज के अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी ड्राइवर सड़क किनारे खड़ी युवती पर ठोकर मार कर भागता दिखाई दे रहा है। यह मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि युवती सड़क किनारे खड़ी थी और मालवाहक ने आकर युवती पर गाड़ी चढ़ा दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवती प्राइवेट संस्थान में सेल्स गर्ल का काम करती थी। हादसे के बाद आरोपी चालक फरार हो गया है।

घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी ड्राइवर सड़क किनारे खड़ी युवती पर गाड़ी चढ़ाता हुआ दिख रहा है। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, सीपत क्षेत्र के ग्राम सेलर का रहने वाला संतोष केंवट मजदूरी है। उसकी बेटी सोमी उर्फ सौम्या केंवट (20) 12वीं तक पढ़ाई करने के बाद प्राइवेट संस्थान में सेल्स गर्ल का काम करती थी। वह अपने परिचित के घर पर हरदीडीह में रहती थी। रोज की तरह वह रविवार को भी वह  काम पर जाने के लिए निकली थी इस दौरान खमतराई चौक स्थित स्कूल के सामने अपने परिचित युवक के साथ बात करने के लिए रुकी थी। उसी समय टेंट हाउस का मालवाहक ऑटो ने उन्हें ठोकर मार दी।पुलिस ने जुर्म दर्ज कर ऑटो को जब्त कर आरोपी चालक की तलाश में जुट गई है।

नवरात्री के शुभ अवसर माता के नौ रूपों की आराधना करें , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw