मुंबई (महाराष्ट्र) : आर्थिक राजधानी मुंबई से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। डोंबिवली में 4 साल के लड़के के अपहरण मामले की जांच कर रही मानपाड़ा पुलिस ने 17 साल की नाबालिग लड़की को पकड़ा है। पुलिस ने पाया कि बांग्लादेश की रहने वाली इस लड़की ने खुद को और अपने परिवार को लड़के के पिता से बचाने के लिए बच्चे का अपहरण कर लिया था, जिसने कथित तौर पर उसे उसकी मां और चाची के साथ वेश्यावृत्ति में बेच दिया था। बच्ची के पिता ने उन्हें कपड़ा फैक्ट्री में नौकरी दिलाने की आड़ में डोंबिवली लाकर उन्हें वेश्यावृत्ति में धकेल दिया था। इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस भी हैरान है।
अपहरण के पीछे क्या थी वजह?
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात को डोंबिवली (पूर्व) के खोनी क्षेत्र के रहने वाले 27 वर्षीय समीर (बदला हुआ नाम) नाम के एक व्यक्ति ने मानपाड़ा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके 4 साल के बच्चे का एक महिला ने अपहरण कर लिया गया है। जांच के दौरान, पुलिस को पता चला कि महिला बच्चे को भिवंडी बस स्टॉप की तरफ ले जा रही थी और उन्होंने यह जानकारी भिवंडी अपराध शाखा के साथ साझा की, जिसने तुरंत हस्तक्षेप किया और बस डिपो से महिला के साथ बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। मामले को पुलिस से प्राथमिकता से लिया।
जांच में सामने आई ये बात :
नवरात्री के शुभ अवसर माता के नौ रूपों की आराधना करें , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw
घटना में जब भिवंडी क्राइम ब्रांच ने महिला की जांच की तो पता चला कि वह लड़की नाबालिग है और उसकी कहानी सुनने के बाद पता चला कि महिला ने बच्चे का अपहरण किया था, ताकि वह अपनी मां को बचाने के लिए बच्चे का इस्तेमाल कर सके और मौसी को बच्चे के पिता के चंगुल से छुड़ाया। भिवंडी क्राइम ब्रांच ने बाद में लड़की को आगे की जांच के लिए मानपाड़ा पुलिस को सौंप दिया है, वहीं आरोपी समीर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है और उस पर मानव तस्करी और पोक्सो का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी नाबालिग लड़की बांग्लादेश की बताई गई है।



