नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव का प्रचार शुरू हो गया है। सभी नेता अपने-अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क शुरू कर चुके है। छत्तीसगढ़ में भी चुनाव प्रचार जोर पकड़ चुका है। राज्य की 11 सीटों पर भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है। प्रदेश में किसके पक्ष में लोग ज्यादा है। इसको लेकर सभी अपने स्तर पर जनता का मन टटोल रहे है। वहीँ इस मामले में हमने भी छत्तीसगढ़ की जनता की राय जानी। जिसमें ज्यादातर लोग भाजपा के पक्ष में दिखे। वैसे तो इसमें सभी सीटों पर राज्य की सभी 11 सीटें भाजपा जीतती हुई दिख रही है। यहाँ कांग्रेस का खाता खुलता हुआ नहीं दिख रहा है। वहीँ बस्तर, कोरबा और महासमुंद में भाजपा के लिये थोड़ी दिक्कत जरुर दिख रही है। जिसमें सबसे ज्यादा मुश्किल बस्तर में है।
चुनाव हार सकते हैं भूपेश बघेल :
इंडिया गठबंधन छत्तीसगढ़ में शून्य पर सिमटता दिख रहा है। वहीँ लोगों के हिसाब से राजनांदगांव लोकसभा सीट से भूपेश बघेल चुनाव हारते दिख रहे हैं, यह वैसे भी भाजपा का गढ़ माना जा रहा है। यहां से भाजपा उम्मीदवार को जीत मिलती हुई दिख रही है। संतोष पांडेय राजनांदगांव से चुनाव जीत सकते हैं। जबकि दुर्ग सीट से विजय बघेल को जीत मिलना तय है।
2019 में 9 सीटें जीती थी भाजपा :
बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा राज्य की 11 सीटों में से 9 सीटें जीत गई थी। जबकि दो सीटें कांग्रेस के खाते में गई थी। इस बार भाजपा सभी 11 सीटें जीत सकती है। कांग्रेस उम्मीदवार दीपक बैज बस्तर से तो ज्योत्सना चरणदास महंत कोरबा से चुनाव जीती थी। बाकी 9 सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों को जीत मिली थी। वहीँ राजधानी रायपुर से भाजपा के लिये कोई भी प्रत्याशी खड़ा हो जाये उसका हारना नामुमकिन है। बिलासपुर से भी लगभग जीत तय है।
तीन चरणों में होगा चुनाव :
नवरात्री के शुभ अवसर माता के नौ रूपों की आराधना करें , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw
बता दें कि राज्य की 11 लोकसभा सीट के लिए तीन चरणों में 19 अप्रैल, 26 अप्रैल और सात मई को मतदान होगा तथा वोटों की गिनती चार जून को होगी। एक चुनाव अधिकारी ने बताया कि अब तक 18 उम्मीदवारों ने सात सीट रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, कोरबा, जांजगीर-चांपा, सरगुजा और रायगढ़ के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है, जहां सात मई को तीसरे चरण में मतदान होगा। बृजमोहन अग्रवाल और विजय बघेल ने सोमवार को रायपुर एवं दुर्ग लोकसभा सीट से तथा विपक्षी कांग्रेस की उम्मीदवार शशि सिंह ने सरगुजा लोकसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है।



