ठाणे (महाराष्ट्र) : क्या कभी माता कुमाता हो सकती है या फिर बाप जल्लाद हो सकता है, ऐसा कोई सोच भी नहीं सकता। मुंबई से सटे ठाणे क्षेत्र के मुंब्रा में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां मां-बाप ने मिलकर अपनी 18 महीने की बच्ची की हत्या कर दी, जिससे क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। यह पूरा मामला M.M. विले क्षेत्र का है। जहां जाहिद शेख और उसकी पत्नी नूरानी शेख अपने 5 बच्चों के साथ रहते थे। जाहिद शेख मूल रूप से झारखंड का रहने वाला है। दरअसल, जाहिद शेख की और उसकी पत्नी के 5 बच्चे हैं। ये दोनों आखिर की 2 बच्चियों को पालना नहीं चाहते थे, इसलिए सबसे पहले 18 महीने की छोटी बेटी को मौत के घाट उतार दिया। मामला सामने के बाद क्षेत्र के लोग सकते में आ गये।
दोनों माँ-बाप ने बच्ची को मारने के लिए उसके सिर पर किसी हथियार से हमला किया। जब बच्ची के सिर से ज्यादा खून बहने लगा तो ये दोनों उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए। वहां पर बच्ची को भर्ती कराया और इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई। इसके दोनों ने अपने आपको बचाने के लिए और पुलिस को गुमराह करने के लिए तंत्र-मंत्र और भूत-प्रेत होने का ढोंग रचा। जिसके बाद पुलिस को संदेह हुआ और पुलिस ने पूछताछ शुरू की।
पुलिस को बताई ये वजह :
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
पुलिस की कड़ी पूछताछ में जाहिद शेख और उसकी पत्नि नूरानी शेख ने बताया कि वह अपने बच्चों में से सबसे आखिर की 2 लड़कियों को पालना नहीं चाहते थे, इसलिए घर पर ही 18 महीने की बच्ची पर हथियार से हमला कर दिया। खुद को पुलिस से बचाने के लिए झूठी कहानी बनाई और बच्ची के मरने की वजह भूत प्रेत का साया होना बताया। वहीं इस मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने जाहिद शेख और उसकी पत्नी नूरानी शेख को हिरासत में ले लिया है। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से 18 अप्रैल तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। इसके साथ ही पुलिस ने जाहिद शेख और नूरानी शेख के अन्य 4 बच्चों को बाल सुधार गृह में भेज दिया है।



