अशोका बिरयानी के कर्मचारी कोर्ट में पेश, पत्रकारों से मारपीट में पुलिस की त्वरित कार्यवाही, दोतरफा कार्यवाही में फंसा प्रबंधन।

रायपुर : राष्ट्र का चौथा स्तम्भ माने जाने वाले पत्रकारों से मारपीट करना अशोका बिरयानी के कर्मचारियों को भारी पड़ गया है। कल बिरयानी सेंटर के दो कर्मचारियों की मौत हो गई थी, जिसकी कवरेज के लिये पत्रकार पहुंचे थे, तब उनसे मारपीट कर दी गई। तेलीबांधा क्षेत्र में स्थित अशोका बिरयानी होटल के 6 कर्मचारियों को पुलिस ने उसके बाद गिरफ्तार कर लिया था। वहीँ पुलिस ने शुक्रवार को सभी 6 आरोपियों को एसडीएम कोर्ट में पेश किया है। 

उल्लेखनीय है कि, गुरुवार को होटल के दो कर्मचारियों की चेंबर की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आकर मौत हो गई थी। इस हादसे की खबर तेजी से फैली जिसको कवरेज करने पहुंचे मीडियाकर्मियों और पत्रकारों से होटल के स्टाफ ने मारपीट, गाली-गलौज और दुर्व्यवहार किया था। इसकी मामले की शिकायत पर तेलीबांधा पुलिस ने भादवि. के अलावा प्रतिबंधात्मक धाराओं में भी कार्यवाही की है। 

मामले में अशोका बिरयानी में काम करने वाले एक कर्मचारी ने बताया कि प्रबंधन ने दोनों को गटर की सफाई करने के लिए कहा, तब दोनों ने इसका विरोध करते हुए निगम के सफाई कर्मी से गटर साफ कराने के लिए कहा। प्रबंधन ने दोनों कर्मचारियों को गटर में नहीं उतरने पर नौकरी से निकालने की धमकी दी, जिसके बाद दोनों कर्मचारी मजबूरन गटर में घुसे।

घटना के बाद शव पड़ा रहा और परोसते रहे भोजन :

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y

संवेदनहीनता इतनी कि अशोका बिरयानी के गटर में दो कर्मचारियों की दर्दनाक मौत के बाद शव परिसर में ही पड़ा था, वहीँ दूसरी ओर प्रबंधन ने ग्राहकों को भोजन परोसना बंद नहीं किया। प्रबंधन ने कर्मचारियों को सूचना छुपाने को कह दिया। जब मीडियाकर्मी पहुंचे तो ग्राहकों को दूसरे रास्ते को निकालना शुरू कर दिया गया। इस दौरान कई ग्राहक मीडियाकर्मियों से मामले की जानकारी लेते नजर आए।

डिप्टी सीएम ने मामले को गंभीरता से लिया :

पत्रकारों के साथ मारपीट के इस मामले को डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने गंभीरता से लिया था। डिप्टी सीएम के आदेश के बाद बिरयानी सेंटर के तीन कर्मचारियों की आज और गिरफ्तारी हुई। साथ ही होटल को भी बंद करवा दिया गया है। मामले को लेकर जाँच जारी है प्रबंधन पर भी मामला दर्ज किया जा सकता है, जिसकी अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है। वहीँ पत्रकारों से दुर्व्यवहार करने पर पुलिस को त्वरित और कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिये गये है।

सफाई के लिए उतरे थे गटर में :

सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/

दरअसल, तेलीबांधा के अशोका बिरयानी के गटर में 18 अप्रैल को दो कर्मचारियों की संदिग्ध लाश मिली। पुलिस के मुताबिक दोनों साफ सफाई के लिए गटर में उतरे थे। इस दौरान दोनों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों कर्मचारी होटल में इलेक्ट्रिशियन थे। अशोका बिरयानी में कथित गटर सफाई के दौरान नीलकमल पटेल और डेविड साहू की मौत से उनका परिवार सदमे में है। हादसे की सूचना मिलने पर बिलासपुर से आए नीलकमल के बड़े भाई दिनेश ने बताया कि पहले अशोका बिरयानी के प्रबंधन से फोन पर जानकारी दी गई कि नीलकमल की तबियत खराब है। जब वह रायपुर पहुंचा तो उसे भाई के निधन की जानकारी दी गई।

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw

दिनेश ने कहा कि मेरा भाई इलेक्ट्रीशियन था, लेकिन उसे गटर में क्यों उतारा गया ये समझ से परे है। नाली और गटर की सफाई करने वाले लोग अलग होते हैं। दिनेश ने भाई की मौत का जिमेदार प्रबंधन को बताया और कड़ी कार्यवाही की मांग की है। भाई के मुताबिक नीलकमल की दो साल पहल ही शादी हुई थी। उसके डेढ़ साल का बेटा भी है। अब मामले को लेकर प्रबंधन दो तरफा कार्यवाही में फंस सकता है।

महिला कर्मचारियों को कर दिया आगे :

वहीँ जब घटना की जानकारी मिलते ही मीडिया के साथी कवरेज करने पहुंचे। इसी दौरान अशोका बिरयानी की महिला कर्मचारियों ने बाउंसर की तरह आगे आकर पत्रकारों को कवरेज करने से रोकना शुरू किया। पत्रकारों ने कवरेज करने की बात कही तो महिला कर्मी भड़क गई और पत्रकारों से बत्तमीजी करते हुए उनसे मारपीट करने लगी।

महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है : https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA