बेंगलुरु (कर्नाटक) : दो तीन दिन पहले रामनवमी पर दो युवकों की पिटाई का विवाद थमा भी नहीं है कि अब दूसरी घटना सामने आ गई है। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक यूट्यूबर ने दावा किया है कि उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक गाना बनाया है। जब वह उसे एक-एक करके लोगों के साथ शेयर कर रहा था उसी समय एक लड़के ने उसे अपने साथ चलने को कहा। जब शख्स इस बात के लिए तैयार हो गया तो उसे साथ ले जाकर दूसरे समुदाय के लोगों ने उस पर हमला कर दिया। यूट्यूबर ने बताया कि आरोपियों ने उससे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगवाएं हैं और मारपीट की है। मामले को लेकर युवक अपनी शिकायत दर्ज करवाई है।
जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला बेंगलुरु के एक सरकारी गेस्ट हाऊस के पास का है, जहाँ रोहित नाम का यूट्यूबर मेल्लाहल्ली गांव का रहने वाला है और वह पेशे से एक यूट्यूबर है। रोहित ने बताया कि उसने लगभग एक सप्ताह पहले ही पीएम नरेंद्र मोदी पर एक गाना बनाया है। वह रास्ते पर लोगों से इस गाने को देखने, और उसके चैनल को सब्सक्राइब करने के लिए कह रहा था। रोहित ने पुलिस को बताया कि इसी बीच एक युवक निकला रोहित ने उसे भी गाना बताया। अचानक होने वाली घटना से अंजान रोहित को अंदाजा भी नहीं था कि वह कितनी बड़ी मुसीबत मोल ले रहा है।
वह युवक रोहित को अपने साथ एक दूसरी जगह पर ले गया। युवक ने कहा कि उसके और भी ऐसे दोस्त हैं जो इस गाने को सुनना चाहते हैं। यूट्यूबर आराम से उसके पीछे गया। वहां पहुंचने के बाद युवक ने वह गाना दूसरे लोगों को भी सुनाया। इसी दौरान उस रोहित पर वहां मौजूद लोगों ने हमला कर दिया और उसके साथ मारपीट कर दी। युवक का आरोप है कि वहां मौजूद सभी लोग दूसरे धर्म से संबंधित थे। जहाँ पर उसके साथ यह घटना हो गई।
पाकिस्तान जिंदाबाद के लगवाए नारे :
सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/
रोहित ने आरोप लगाया है कि उसका मुंह कर दिया गया था और उसके साथ मारपीट की जा रही थी। इसके बाद आरोपियों ने उससे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगवाए। इसके बाद आरोपियों ने रोहित को पीएम मोदी पर गाना बनाने के लिए गालियां भी दीं। घटना से डरे सहमें रोहित ने बताया है कि उसके ऊपर आरोपियों ने बीयर डाल दी और उसके हाथ सिगरेट से जला दिए। इस पूरे मामले में जब रोहित ने पुलिस को जानकारी दी तो पुलिस उसे ही पकड़कर ले गई, और बताया जा रहा है कि फिलहाल जांच की जा रही है कि रोहित के दावे कितने सही हैं इसके बाद केस दर्ज किया जायेगा।



