चेट्रीचंड्र महोत्सव के अवसर पर सिंधी पंचायत महावीर नगर द्वारा 14 दिनों तक विविध कार्यक्रम आयोजित किये गये।

रायपुर : चेट्रीचंड्र महोत्सव पर सिन्धी समाज की सभी संस्थाओं ने बढ़चढ़कर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये, वहीँ लगातार 14 दिनों तक अपने अथक प्रयासों से सिंधी पंचायत महावीर नगर द्वारा भी लगातार सांस्कृतिक और मानव सेवा के कार्यक्रम आयोजित किये। कम समय में ही सिंधी पंचायत महावीर नगर द्वारा सामाजिक संस्थाओं में बड़ा उद्देश्य प्राप्त किया है, जो की काफी प्रशंसनीय है।

इन 14 दिनों में विविध कार्यक्रम आयोजित किये गये :

  1. लगातार 9 दिन प्रभात फेरी
  2. अम्बुजा मॉल कार्यक्रम
    (सेलेब्रेटी सिंगर रोमी रावलानी)
  3. लगातार 8 दिन स्थल कार्यक्रम
  4. परमपूज्य संतो के सानिध्य में संत समागम एवं महाभंडारा
  5. ठंडे पानी की मशीन का उद्घाटन
  6. निःशुल्क सिंधी टिप्पणे का विमोचन एवं वितरण
  7. भगवान श्री झुलेलाल जी की मूर्ति स्थापना
  8. रोज अनेकों गेम्स
  9. रोज सुबह शाम आरती एवं प्रसाद वितरण
  10. शानदार 56 भोग
  11. शानदार 108 महा आरती
  12. निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
  13. निःशुल्क दवा वितरण
  14. विशाल रक्तदान शिविर जिसमे 113 यूनिट रक्तदान एकत्रित किया गया एवं प्रत्येक रक्तदाता को सड़क दुर्घटना से बचने हेतु हेलमेट प्रदान किये गए
  15. केक सेरेमनी एवं भव्य आतिशबाजी
  16. सेसा शर्बत एवं भंडारा वितरण
  17. बहराणा साहिब की पूजा एवं भव्य शोभायात्रा
  18. आम सभा जंहा पर पंचायत के सभी सदस्यों को पिछले वर्ष के आय व्यय की ऑडिट रिपोर्ट की जानकारी दी गयी
  19. पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह
  20. होनहार छात्रों का सम्मान
  21. माता की चौकी
  22. गरबा
  23. व्यापार वृद्धि मेला
  24. बच्चों की दुनिया
  25. भगवान श्री राम एवं भगवान श्री झुलेलाल जी की भव्य झांकी
  26. भव्य समापन समारोह जिसमे मास्टर सक्षम एवं कटारिया ब्रदर्स द्वारा शानदार प्रस्तुति दी गयी
  27. भव्य समापन समारोह में रात जो शानदार वेलो (महाभण्डारा) जिसमे 5 हज़ार से अधिक लोग उपस्थित हुये।

वरिष्ठ समाजसेवियों के योगदान के साथ, संतों महात्माओं का आशीर्वाद भी प्राप्त हुआ :

सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/

सिंधी पंचायत महावीर नगर के अध्यक्ष श्री अजय जयसिंघानी, महासचिव श्री सतीश पमनानी, कोषाध्यक्ष श्री तरुण लखवानी, प्रवक्ता श्री निर्मल मोटवानी ने संयुक्त रूप से बताया कि कार्यक्रम में पूज्य दरबारें दुर्गा मंदिर से महंत सतगुरु अनंतपुरी गोस्वामी जी, पूज्य सिंधु अमरधाम चकरभाठा से साईं लाल दास साहिब जी, पूज्य शदाणी दरबार से साईं उदय लाल शदाणी जी, पूर्व विधायक श्री श्रीचंद सुंदरानी जी, छ. ग. चेम्बर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश अध्यक्ष श्री अमर पारवानी जी, पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के प्रदेश अध्यक्ष श्री महेश दरयानी जी, बढ़ते कदम के संयोजक श्री इंद्रकुमार डोडवानी व अध्यक्ष श्री सुनील छतवानी जी, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी CA श्री अमित चिमनानी जी, बंटी जुमनानी, विश्व हिंदू परिषद के प्रमुख श्री घनश्याम चौधरी, श्री ऋषि मिश्रा, श्री रवि वाधवानी, सिंधु शक्ति के श्री किशोर आहूजा एवं मनोज डेंगवानी सहित कई वरिष्ठगण शामिल हुये।

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y

सामाजिक संस्थाओं में बढ़ते कदम, पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया, छ. ग. चेम्बर ऑफ कॉमर्स, सिंधु शक्ति, चेट्रीचंड्र महोत्सव समिति, विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल, सुहिणी सोच, CGSP महिला एवं युवा विंग, सिंधु यूथ चेनल, सिंधु डॉक्टर फोरम एवं औषधि वाटिका (मेडिकल काम्प्लेक्स) के टीम मेंबर्स एवं पूज्य पंचायतें व मुखी साहब लाखेनगर, शंकर नगर, संत कंवरराम नगर, तेलीबांधा, सत्ती बाजार, पन्नो अकील, देवपुरी, सड्डू, देवेंद्र नगर, मोवा, पुराना राजेन्द्र नगर, टिकरापारा, कंधकोट, टैगोर नगर एवं सदस्य गण शामिल हुये।