हेरिटेज होटल में महादेव सट्टा को लेकर 7 लोग गिरफ्तार, मालिक भी संदेह के दायरे में।

दुर्ग/भिलाई : राज्य में महादेव सट्टा का केंद्र बिंदु दुर्ग भिलाई है, यहाँ संचालित महादेव एप को लेकर देश के हर कोने से कोई ना कोई जुदा हुआ व्यक्ति सामने आया है। वहीँ इस मामले में फिर दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। महादेव सट्टा ऐप से जुड़े लोगों पर कड़ी नजर रख रही पुलिस ने होटल हेरिटेज में छापा मारकर 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले दो अलग-अलग कार्यवाही में पुलिस 4 लोगों को जेल भेज दिया गया है। मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है। ऑनलाईन जमाने में कहीं ना कहीं से कोई ना कोई लिंक जुड़ जाता है। वहीँ अब सट्टा खिलाने वालों के साथ खेलने वाले भी पकड़ा रहे है।

पुलिस के अनुसार मामले को लेकर मुखबिर से मिली थी, सूचना के आधार पर हेरिटेज होटल में छापा मारा गया। तब वहां पता चला था कि, कुछ लोग ऑनलाइन सट्टा महादेव ऐप और रेड्डी अन्ना बुक को ऑपरेट कर रहे हैं। सुपेला पुलिस ने उच्चाधिकारियों से निर्देश लेकर एक टीम बनाई और तुरंत वहां पहुंची। जब पुलिस ने वहां छापा मारा तो उनके हाथ 7 पैनलिस्ट लगे। ये सभी वहां बैठकर ऑनलाइन सट्टा ऐप को ऑपरेट कर रहे थे। जिसके बाद उन्हें गिरफ्त में लिया गया।

करोड़ों रूपये की सट्टा-पट्टी मिली :

अचानक पुलिस को अपने सामने देखकर सटोरिए हड़बड़ा गए। सटोरियों ने मोबाइल, लैपटॉप और अन्य सबूतों को छिपाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें धर दबोचा। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लैपटॉप, मोबाइल, करोड़ों रुपए की सट्टा-पट्टी और अन्य सामान बरामद किया है। इन सभी को गिरफ्तार करके सामानों की जब्ती बने गई है।

सब्जी बेचने वाला निकला मेन आपरेटर :

सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/

होटल से जिन 7 सटोरियों को पुलिस ने पकड़ा है, उनका सरगना एक सब्जी बेचने वाला है। वही होटल, रिजॉर्ट, फार्म हाउस और पॉश कॉलोनियों में कमरा लेकर सेटअप तैयार कराता था। फिर अपने कर्मचारियों को वहां भेजकर पैनल संचालित कराता था। इससे पुलिस को उन पर कोई शक नहीं होता था। पकड़े गए अन्य आरोपी अंडा और पुलगांव थाना क्षेत्र के निवासी बताए हैं।

होटल मालिक भी संदेह के दायरे में :

पुलिस के मुताबिक, होटल हेरिटेज का संचालक भी संदेह के दायरे में है। उल्लेखनीय है कि, ये वही होटल है, जहां कुछ महीने पहले महादेव ऐप की वसूली के लिए किडनैपिंग करने के आरोपी पकड़े गए थे। लगातार अवैध गतिविधियों को संचालित करने वालों को संरक्षण देने के चलते होटल संचालक भी संदिग्ध हो गया है। कई गैरकानूनी गतिविधियों में पहले भी वह संलिप्त रह चुका है। अब पुलिस यह भी जांच करेगी कि, कहीं इस पैनल को संचालित कराने में होटल के संचालक का हाथ भी तो नहीं है। पुलिस को संदेह है कि वो भी इन मामलों में कहीं ना कहीं से जुड़ा हुआ है।

पकड़े गए आरोपियों के नाम :

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y

नीरज निर्मलकर (18 साल) निवासी चंद्रखुरी पुलगांव दुर्ग। दुर्गेश मार्कंडेय (20 साल) निवासी जेवरा सिरसा दुर्ग। टीकम पाल (21 साल) निवासी माना कैंप रायपुर। ऋषभ पटेल (23 साल) निवासी गुंडरदेही बालोद। राहुल चंद्राकर (22 साल) निवासी दुर्गा चौक चंद्रखुरी पुलगांव दुर्ग। उदय सिंह राजपूत (22 साल) निवासी कृष्णा नगर सुपेला। चेतन निषाद (22 साल) निवासी कोलिहापुरी पुलगांव दुर्ग। ये सभी अब पुलिस की गिरफ्त में है।