भाजपा नेता बृजेश यादव की गुंडागर्दी, नशे में खून देने की बात कह रहा था, लैब टेक्नीशियन ने मना किया तो कर दी मारपीट।

कोरबा (छ.ग.) : नशे का सुरूर कहिये या सत्ताधारी दल से जुड़े होने का रुतबा, कथित भाजपा नेता की की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। बृजेश यादव नाम के इस नेता ने शराब पीकर ब्लड बैंक में मारपीट की है। मारपीट की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई है। पीड़ित कर्मचारी ने सिविल लाइन रामपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज करा दी है। आरोपी नशे की हालत में था और देर रात रक्त निकालने के लिए कह रहा था। कर्मचारी ने मना किया तो बात मारपीट तक पहुंच गई। गुस्साये बृजेश ने मारपीट को अंजाम दे दिया।

यह मामला कोरबा शहर के निहारिका क्षेत्र स्थित बिलासा ब्लड बैंक का है। यहां शुक्रवार देर रात एक कथित भाजपा नेता ने यहां के कर्मचारी के साथ मारपीट कर दी है। कर्मचारी लैब टेक्नीशियन भूपेंद्र पटेल ने बताया कि रात करीब 10:30 बजे वह ड्यूटी पर था कि यहां पहुंचे बृजेश यादव ने खुद को भाजपा नेता बताते हुए शराब के नशे में धुत्त होकर गाली गलौज करते हुए मारपीट की। उसका कहना था की वह रक्त देने आया है।

इसलिये नहीं लिया गया खून :

सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/

ब्लड बैंक का कार्य रक्त मिलने पर ही संचालित होता है, उसका पूरा कार्य रक्त की टेस्ट से जुड़ा होता है, लेकिन अपने लाभ के लिये वो किसी को मुसीबत में नहीं डाल सकते। शराब या किसी अन्य तरह का नशा होने पर डॉक्टर खून लेने से मना कर देते हैं। इसी वजह से लैब टेक्नीशियन भूपेंद्र भी आरोपी का खून नहीं ले सकते थे। हालांकि, आरोपी के साथ एक और व्यक्ति भी था, जिसे खून की जरूरत थी। ब्लड बैंक से खून लेने के लिए बदले में खून देना पड़ता है। इसी वजह से आरोपी अपना खून देना चाह रहा था, लेकिन नशे की हालत के कारण उसका खून नहीं लिया जा सकता था। नशे की हालत में रक्त में अल्कोहल की मात्रा होती है, जिसके कारण रक्त नहीं लिया जा सकता। यह सारी घटना सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई। पीड़ित कर्मचारी ने सिविल लाइन रामपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। बृजेश यादव भाजपा संगठन का पदाधिकारी बताया जा रहा है।

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y