तकनीकी : आज बिना तकनीक के जीना लगभग असंभव है। आज के समय में स्मार्टफोन एक जरूरी चीज बन चुका है। स्मार्टफोन के साथ साथ आज वॉट्सऐप भी लोगों की सबसे बड़ी जरूरत बन चुका है। रोजाना के कई सारे काम वॉट्सऐप से जुड़े हुए होते हैं। आदमी चाहकर भी इससे दूर नहीं हो पा रहा है। करोड़ों लोग हर दिन इंस्टेंट मैसेजिंग, वॉयस कॉलिंग, फाइल्स शेयरिंग के लिए वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं। यही वजह है कि कंपनी लोगों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए नए नए फीचर्स लगातार लाती रहती है। तकनिकी दुनिया में कई अन्य कम्पनियाँ भी लेकिन सबसे ज्यादा व्हाट्सएप का प्रयोग किया जाता है।
वॉट्सऐप अपने प्लेटफॉर्म को अपग्रेड करने के लिए कई सारे फीचर्स पर काम कर रहा है। अब एक रिपोर्ट में मेटा के स्वामित्व वाली इस कपनी के एक नए अपकमिंग फीचर के बारे में पता चला है। वॉट्सऐप बहुत जल्द अपने यूजर्स को एक धांसू फीचर देने जा रहा है। अगर आप वॉट्सऐप पर बहुत ही ज्यादा फाइल्स शेयर करते हैं तो आपको यह फीचर बेहद काम आने वाला है।
WhatsApp में आ रहा है धांसू फीचर :
बहुत जल्द वॉट्सऐप यूजर्स को People Nearby नाम का एक फीचर मिल सकता है। इस फीचर का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि आप अब बिना किसी को अपना नंबर दिए किसी को भी फाइल्स भेज पाएंगे। इस तरह वॉट्सऐप का यह अपकमिंग फीचर आपको प्राइवेसी मेंटेन करने में भी मदद करेगा।
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
वॉट्सऐप के अपकमिंग फीचर की जानकारी कंपनी के हर एक अपडेट्स पर नजर रखने वाली वेबसाइट वाबेटाइंफो ने दी है। वाबेटाइंफो के अनुसार गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद WhatsApp beta for Android 2.24.9.22 वर्जन में वॉट्सऐप के People Nearby फीचर के बारे में खुलासा हुआ है। इस फीचर में आप किसी का नंबर सेव किए बिना या फिर किसी को नंबर दिए बिना ही फोटो, वीडियो और डाक्यूमेंट्स जैसी फाइल्स शेयर कर पाएंगे। इससे प्रयोगकर्ताओं को काफी फायदा होगा, लोगों का नंबर सेव करने के झंझट से भी छुटकारा मिलेगा।
इस पारिस्थिति का रखे ध्यान :
सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/
अगर आप वॉट्सऐप के इस खास फीचर का इंतजार कर रहे हैं और इसका इस्तेमाल करने वाले हैं तो आपको एक बात का जरूर ध्यान रखना चाहिए। इस फीचर की मदद से आप उन्हीं लोगों को फाइल्स शेयर कर पाएंगे जो आपके पास नजदीक में मौजूद होंगे। अगर आप किसी दूर के व्यक्ति को फाइल शेयर करना चाहते हैं तो उस कंडीशन पर आपको नंबर एक्सचेंज करना होगा। वॉट्सऐप का यह अपकमिंग फीचर कुछ हद तक ब्लूटूथ और शेयर इट की तरह ही काम करेगा। जैसे पहले गूगल पे की तरह पैसा भेजा जाता था।



