चेक पोस्ट पर वसूली को लेकर 7 GST अधिकारी निलंबित, भेजा गया नोटिस।

रायपुर : GST चोरी के मामले को जहाँ राजधानी के 16 व्यापारी जेल जा चुके है, वहीँ इस काम को अंजाम देने में सरकार के भरोसे के नुमाइन्दे भी पीछे नहीं है। जानकारी के अनुसार अंतरराज्यीय चेकपोस्ट में वसूली करने वाले महासमुंद के राज्य कर अधिकारी नंद कुमार कुर्रे को निलंबित कर दिया गया है। वहीं लापरवाही बरतने वाले 7 अधिकारियों को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इसमें दो राज्य कर निरीक्षक, एक सहायक आयुक्त, दो सहायक आयुक्त और 2 कर्मचारी शामिल है। इनको परिवहन चौकी पर वसूली की शिकायत पर स्टेट टैक्स आफिसर की निलंबन की कार्यवाही की गई है। 

सभी को लोकसभा चुनाव के दौरान चुनावी गिफ्ट की जांच करने और प्रशासनिक काम की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। लेकिन, इसमें लापरवाही बरती जा रही थी। शिकायत मिलने पर जीएसटी आयुक्त रजत बंसल द्वारा उक्त सभी के खिलाफ कार्यवाही की गई है। साथ ही निलंबन आदेश में लिखा गया है कि कार्य में लापरवाही और अनियमितता बरतने पर निलंबित किया जाता है।

लोकसभा चुनाव के दौरान ओडिशा के बॉर्डर पर वाहनों की जांच करने के लिए चेकपोस्ट बनाई गई है। यहां जांच के दौरान वसूली करने की शिकायत मिली थी। इसकी जांच करने के बाद निलंबन के आदेश जारी किए गए हैं। स्टेट जीएसटी आयुक्त द्वारा 18 और 19 अप्रैल को समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया था। इस दौरान लापरवाही बरतने वाले के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश संयुक्त आयुक्त को दिए गए थे।

सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/

चुनाव मे मतदाताओं को प्रभावित करने और बांटे जाने वाली वस्तुओं के परिवहन की जांच के लिए ओड़ीशा राज्य की अंतरराज्यीय सीमा पर अवस्थित चेक पोस्ट पर ड्यूटि के दौरान कुर्रे द्वारा अनियमितता किए जाने की शिकायत मिली थी। जिसे गंभीरता से लेते हुये प्रारम्भिक जांच के पश्चात आयुक्त द्वारा निलंबित किया जाता है।

समीक्षा बैठक में किया गया था निर्देशित :

राज्य कर आयुक्त द्वारा संयुक्त आयुक्त राज्य कर रायपुर संभाग एक एवं दो की 18 एवं 19 अप्रैल को ली गई थी। समीक्षा बैठक में संयुक्त आयुक्तों को भी निर्देशित किया गया है कि, वे भी अपने अधीनस्थ अधिकारियों पर प्रशासनिक नियंत्रण रखें। साथ ही कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्यवाही करें। संयुक्त आयुक्त राज्य कर रायपुर संभाग-एक द्वारा दो राज्य कर निरीक्षकों दीपा उधवानी तथा विमल खांडेकर को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है। जानकारी के अनुसार रायपुर संभाग-दो के संयुक्त आयुक्त द्वारा अपने अधीनस्थ 5 अधिकारियों श्वेता चंद्राकार, सहायक आयुक्त प्रभाकर उपाध्याय राज्य कर अधिकारी, राकेश अरोरा, राज्य कर अधिकारी, प्रीति बघेल और मुकेश कश्यप सहायक ग्रेड 3 को कारण कार्य में लापरवाही बरतने पर कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है।

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y