नाबालिग लड़के पर आया महिला का दिल, फिर उसने कर दिया कुछ ऐसा की जानकर हो जायेंगे हैरान।

नॉएडा (उ.प्र.) : कहावतें तो एक से एक है, लेकिन यहा कौन सी कहावत लागू होगी? आमतौर पर पुरुष वर्ग को ही ऐसे मामलों में दोष दिया जाता है, वहीँ महिला से सम्बंधित मामले चौंकाने वाले होते है। ऐसे ही एक महिला को अपने से 20 साल छोटे नाबालिग लड़के से इस ऐसा प्यार हुआ कि वो उसे भगा ले गई। अब लड़के की मां ने पुलिस से गुहार लगाई है कि उसे उसका बेटा लौटा दिया जाए। यह मामला सेक्टर-20 थानाक्षेत्र का है। एक मां ने 37 साल की महिला पर आरोप लगाया कि वो उसके 17 साल के बेटे को बहला-फुसलाकर भगा ले गई है। बेटा भी उस महिला के साथ चला गया है।

पीड़ित मां ने कहा कि वर्षा नाम की महिला ने बहला-फुसलाकर उसके बेटे को प्यार के झांसे में लिया। जैसे ही इस बात की भनक दोनों के परिवारों को लगी तो उन्होंने इसका विरोध किया। पीड़ित मां संतोष देवी ने पुलिस को बताया कि वर्षा उसके बेटे से 20 साल बड़ी है। वह न तो उन दोनों से बात हो पा रही है और न ही ये पता लग पा रहा है कि दोनों हैं कहां। अब इस मामले में पीड़ित माँ क्या करे उसे कुछ समझ में नहीं आ रहा है।

मां ने पुलिस से लगाई गुहार :

पुलिस ने संतोष देवी की तहरीर पर वर्षा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा दोनों की तलाश की जा रही है।सेक्टर-20 थाना प्रभारी डीपी शुक्ला ने बताया कि कोतवाली में संतोष देवी नामक एक महिला ने मामला दर्ज करवाया है कि 37 साल की महिला उसके 17 वर्षीय बेटे को बहला-फुसलाकर ले गई है। आरोपी महिला का नाम वर्षा बताया गया है। महिला ने गुहार लगाई है कि उसका बेटा उसे लौटाने में पुलिस उसकी मदद करे।

पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू की :

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw

डीपी शुक्ला ने बताया कि इस मामले में काफी गंभीरता के साथ जांच की गई। जांच में पता चला है कि महिला नाबालिग लड़के को प्यार करती है, इसलिए उसको भगाकर ले गई है। महिला और किशोर के परिजनों को दोनों के रिश्ते पर आपत्ति थी, इसी वजह से महिला अपने साथ किशोर को लेकर भाग गई है। पुलिस अब दोनों की तलाश कर रही है। अभी तक दोनों का कुछ पता नहीं चल पाया है।