रायपुर : मौसम लगातार अस्थिर बन हुआ है, जिसके कारण ज्यादा गर्मी के कारण लोग लू के शिकार हो रहे है, वहीँ दूसरी तरफ एसी कूलर की हवा लेने के कारण सर्दी और बुखार से भी ग्रसित हो रहे है। लगातार तीस दिनों के मौसम का आंकलन करें तो इस बार मौसम अस्थिर ही बना रहेगा वहीँ मौसम विभाग ने इस बार बारिश जल्दी आने की सम्भावना व्यक्त की है।आज मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलता हुआ दिखाई दे रहा है। दोबारा से वर्षा का दौर शुरू हो चुका है। रविवार को प्रदेश के दक्षिण क्षेत्र में वर्षा तोकापाल, बड़ेराजपुर और जगदलपुर में एक से दो सेमी की वर्षा दर्ज की गई है। वहीँ आज सुबह से ही राजधानी पर बादल छाये रहे, जिसके कारण हल्की बूंदाबांदी भी हुई है। सामान्यतया मौसम में धूप – छाँव का माहौल बना रहेगा।
साथ ही एक दो स्थानों पर बहुत हल्की वर्षा होने का अनुमान भी जताया जा रहा है। हालांकि मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के अनुसार इसका कोई खास असर अधिकतम तापमान पर पड़ता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है। मामूली गिरावट जरूर देखने को मिल सकती है, लेकिन गर्माहट बनी रहेगी। वहीँ गर्म मौसम के देखते हुये सावधानी बर्तन की चेतावनी भी दी गई है।
अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। इसी बीच रविवार को प्रदेश में सर्वाधिक तापमान 44.3 डिग्री सेल्सियस तिल्दा में, जबकि न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस नारायणपुर में दर्ज किया गया।
ऐसा बन रहा है सिस्टम :
सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/
एक पश्चिमी विक्षोभ ईरान के ऊपर स्थित है। साथ ही एक उत्तर दक्षिण द्रोणिका/हवा की अनियमित गति दक्षिण छत्तीसगढ़ से दक्षिण तमिलनाडु तक स्थित है। इसकी वजह से 22 अप्रैल को एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने के आसार बन रहे हैं और कुछ जगहों पर अंधड़ चलने के अलावा वज्रपात होने की भी संभावना है। वहीं, वर्षा का क्षेत्र मुख्यत: मध्य छत्तीसगढ़ रहने की संभावना है।
अधिकतम तापमान औसत से दो डिग्री ज्यादा :
भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें, हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs
मौसम विभाग के पिछले तीस वर्षों के औसत अधिकतम तापमान से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में एक से दाे डिग्री का अंतर देखने को मिल रहा है। दुर्ग और पेंड्रा रोड में यह औसत से दो डिग्री, अंबिकापुर व बिलासपुर में एक डिग्री, जबकि रायपुर और जगदलपुर में यह औसत के बराबर ही है। इसके अलावा न्यूनतम तापमान में भी बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है। आंकड़ों के अनुसार पेंड्रा रोड में यह तीन डिग्री, रायपुर और बिलासपुर में दो डिग्री ज्यादा है, जबकि दुर्ग में यह सामान्य औसत से एक डिग्री कम है। इसके अलावा अंबिकापुर व जगदलपुर में यह सामान्य औसत के बराबर ही है। वहीँ वर्तमान में तपमान बढ़ने की सम्भावना है।



