एंटी करप्शन ब्यूरो ने रंगे हाथ पकड़ा, ब्रांच मैनेजर और कैशियर गिरफ्तार, ACB ने आम लोगों से की ये अपील….।

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो ने जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के ब्रांच मैनेजर और कैशियर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने किसान से 5 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। जिसके बाद एसीबी की टीम ने इन्हें रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है।  मिली जानकारी के अनुसार, एंटी करप्शन ब्यूरो ने आज ब्रांच मैनेजर अमित दुबे और कैशियर आशुतोष तिवारी को रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। ACB की कार्यवाही राज्य में लगातार जारी है। सरकारी विभागों में हो रही रिश्वतखोरी को लेकर ACB मुस्तैद है। प्रार्थी रामनोहर यादव जो कि ग्राम धंवरा डोंगरी बतरा जिला कोरबा का निवासी है। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक में उनके द्वारा बेचे गये धान का भुगतान होना था जो लगभग 5 लाख रुपये था। जिसको निकालने लिये के लिये आरोपियों द्वारा 7,500 रुपये रिश्वत की मांग की गई थी। जिसके बाद प्रार्थी ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो के बिलासपुर स्थित कार्यालय में की। 

इस तरह पकड़ाए दोनों आरोपी :

एसीबी में शिकायत के बाद योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया गया था। प्रार्थी आरोपियों को रिश्वत देने के लिये बैंक कार्यालय गया। लेकिन आरोपी इतने शातिर थे कि, उन्होंने रिश्वती रकम न लेते हुए निकाले गए 5 लाख रुपये से 5 हजार काटकर प्रार्थी को दे दिए। जिसके बाद एसीबी की टीम ने दोनों आरोपियों को धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (यथासंशोधित अधिनियम 2018) के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।

एसीबी ने लोगों से की अपील :

एंटी करप्शन ब्यूरो ने कहा है कि, हम छत्तीसगढ़ के सभी नागरिकों से अपील करते हैं कि वो रिश्वत / भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायतें हमारे ई-मेल, टोल फ्री नंबर (1064) अथवा स्वयं कार्यालय में उपस्थित होकर कर सकते हैं। जिससे रिश्वतखोरों को पकड़ा जा सके, किसी भी मामले में डरें नहीं, बल्कि शिकायत जरुर करें।

भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें, हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs