रायपुर : राजधानी के भोईपारा में प्रतिवर्ष भगवान झूलेलाल मंदिर का स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है, जो कि इस बार भी रविवार 21 अप्रैल को मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10:00 बजे भगवान झूलेलाल जी को नए वस्त्र धारण कराए गए, नये आभूषण पहनाए गए, विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की गई। तत्पश्चात ध्वज वंदन किया गया,
11:00 पूज्य बहराणा साहब की अखंड ज्योत प्रज्वलित करके सत्संग कीर्तन आरंभ हुआ। प्रतिमा का दुग्धाभिषेक किया गया इसके बाद युवाओं सिंधी डांडिया छेज नृत्य भी किया। कार्यक्रम में संतजन भी शामिल हुये जिसमें महंत सतगुरु श्री अनंतपुरी गोस्वामी जी, पूज्यनीय मांढर वाली माता जी, साई जल कुमार मसंद साहिब जी,भाई साहिब अमरलालजग्यासी जी,भाई साहिब गोविन्द सिंग जी,श्री गुरुबक्श सिंह कालरा जी, भाई साहिब अशोक कुमार जी, पंडित सोनू दिलीप शर्मा जी विशेष रुप से उपस्थित थे। इस अवसर पर संतों ने अपने दर्शन देकर निहाल किया। अमृतवाणी में सभी संत जनों ने मंदिर स्थापना दिवस की समस्त रायपुर वासियों को बधाई दी शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जय झूलेलाल मंदिर में भक्तगण दर्शन कर संतो का आशीर्वाद लेने रायपुर शहर के अधिकांश मुखीगण विभिन्न संस्थाओ के अध्यक्षगण पदाधिकारीगण एवं छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री एवं रायपुर लोकसभा के प्रत्याशी माननीय बृजमोहन अग्रवाल जी, उत्तर विधानसभा विधायक माननीय पुरंदर मिश्रा जी, पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी जी, पार्षद गण, भाजपा सदर बाजार मंडल के वरिष्ठ नेतागण, डाः गण,समाजसेवी व सेविका और बाहर बिलासपुर-तिल्दा-दुर्ग-मांढर से आये भक्तगण व माताएं बहने बड़ी संख्या में शामिल हुये।
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y



