अनोखा चोर : पैसे के बजाय जगह-जगह से चुराये एटीएम कार्ड, फिर करने ऐसा काम….।

बेमेतरा : जिले में एटीएम कार्ड चोरी का एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां शातिर चोर ने बैंक से पैसों की जगह एटीएम कार्ड चोरी कर लिए। वह पैसों के बजाय एटीएम कार्ड चोरी करने लगा, फिर वह देश के अलग-अलग शहरों से एटीएम से पैसे निकालकर मौज- मस्ती करने लगा। अभी तक शातिर चोर पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। अभी तक उसकी गिरफ़्तारी नहीं हुई है।

जब सबंधित एटीएम कार्ड धारकों को इसकी जानकारी मिली तो पीड़ित किसान और हितग्राही बैंक पहुंचे और इसकी सूचना बैंक मैनेजर को दी। लोगों ने बताया कि, उनके बैंक खाते से अचानक पैसे निकल रहे हैं। जब जांच की गई तो पता चला कि, 3 वर्ष पहले बने एटीएम कार्ड, खाताधारकों को दिया ही नहीं गया था, उनके पास ये कार्ड नहीं पहुंचे थे। इसका फायदा चोर ने उठा लिया और उसने बैंक से एटीएम कार्ड चोरी कर लिए। अब वह उन सबका उपयोग कर रहा है। 

रात में घुसा चोर और उड़ा ले गया एटीएम :

उक्त मामले में मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला बेमेतरा के बेरला ब्रांच स्थित जिला सहकारी बैंक का है। जहां कुछ दिनों पहले रात में चोर बैंक में घुसा और एटीएम कार्ड उड़ा ले गया था। सुबह सामान बिखरा देख बैंक मैनेजर ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। लेकिन तब तक बैंक मैनेजर को पता नहीं था कि, बैंक से एटीएम की भी चोरी हुई है। इस घटना को लेकर पीड़ित किसान और बैंक खाताधारक ने बेरला थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। मामले को लेकर पुलिस जाँच कर रही है।

खाता धारकों ने बैंक की कार्यशैली पर उठाये सवाल :

संकट दूर करने के लिये संकट मोचन हनुमान जी के हनुमान चालीसा को गुनगुनाने के लिये लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=lv0wP9lOqMs

वहीं चोरी की इस पूरी घटना का वीडियो फुटेज बैंक मैनेजर ने पुलिस को सौंप दिया है। लेकिन सप्ताह भर बाद भी उक्त चोर पुलिस की गिरफ्त्त से बाहर है। इस घटना को लेकर खाताधारकों ने बैंक प्रबंधक पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि, जब 3 साल पहले हमारा एटीएम कार्ड बनकर आ गया था तो हमें क्यों नहीं दिया गया? ये कहीं ना कहीं बैंक की लापरवाही है और बैंक का काम संदेह के दायरे में है। वहीँ इस बात के जानकार कह रहे है कि एटीएम कार्ड का पिन उक्त चोर को कैसे मालूम चला अथवा उसने उसे शुरू कैसे किया, क्यूंकि बैंक में रजिस्टर मोबाईल नंबर एवं बैंक खाते के हिसाब से ही पिन जनरेट होता है, इससे बैंक की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे है, अथवा क्या यह बैंक कर्मचारियों की मिली भगत भी हो सकती है।