भाजपा नेता शिव कुमार ने की आत्महत्या, सुसाईड नोट में लिखा कौन है जिम्मेदार।

दुर्ग/भिलाई : नंदिनी थाना क्षेत्र के बीएसपी क्वार्टर में भाजपा युवा मोर्चा अहिवारा मंडल मंहामंत्री के महामंत्री शिवकुमार वर्मा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के समय मृतक की पत्नी व बेटा शादी कार्यक्रम में शामिल होने गांव गए हुए थे। उन्होंने अपने घर में ही खुद को खत्म कर लिया। मृतक शिव कुमार वर्मा भाजयुमो अहिवारा मंडल के महामंत्री थे। मृतक शिव के कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इस नोट में साफ तौर पर लिखा है कि, अपनी मौत के जिम्मेदार वे खुद है। इस मामले की जांच नंदनी थाना क्षेत्र की पुलिस कर रही है। 

पत्नी और बेटे को शादी में भेजा :

नंदिनी थाना प्रभारी राजेश साहू ने बताया कि अहिवारा टाउनशीप बीएसपी क्वार्टर निवासी शिवकुमार वर्मा (40) के पैतृक गांव सहगांव पथरिया में शादी का कार्यक्रम होने से मंगलवार की सुबह पत्नी व बेटा गांव चले गए। शिवकुमार घर पर अकेला था। इसके बाद घर में ही सुसाइड कर लिया है। उसने घर पंखे में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब दूसरे दिन पत्नी व बेटा घर वापस आए। घर का दरवाजे खुला हुआ था। घर के अंदर जाकर देखा तो मृतक शिवकुमार फांसी पर लटका हुआ था। जिसके बाद नंदिनी ने पुलिस को सूचनी दी। आत्महत्या करने से पहले उन्होंने पत्नी और बच्चे को पैतृक गांव सहगांव पथरिया में भेजा था। सूचना मिलते ही परिजन सदमे में आ गए हैं और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

सुसाइड नोट में क्या लिखा :

सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/

मृतक शिव कुमार के शव के पास सुसाइड नोट मिला है। उस नोट में उन्होंने लिखा कि, वे अपनी मर्जी से खुदकुशी कर रहे हैं। लेकिन सिर्फ एक नोट से आत्महत्या करने का पता नहीं लगाया जा सकता, इसलिए पुलिस जल्द से जल्द पत्नी-बेटे और उनके परिजनों से पूछताछ करेगी। इसके बाद ही पता चल पाएगा कि, आखिर यह मामला सुसाइड का है या किसी ने मारने की साजिश रची है। पुलिस ने बताया कि मृतक कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान था। मृतक की पत्नी सरकारी टीचर है।