कोरबा : जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है, जहां पर दूल्हे को जूते की माला पहनाकर दुल्हन के घर वालों ने इतना पीटा कि, दूल्हे की पिटाई देखकर बाराती शादी से ही भाग गए। जानकारी के अनुसार दूल्हा-दुल्हन की शादी होने वाली थी। जिसके लिए गुजरात से अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ दूल्हा शादी करने के लिये आया हुआ था। फिर आखिर ऐसा क्या हो गया जो दुल्हन के परिवार वालों ने दूल्हे को पीटना शुरू कर दिया और बाराती वहां से भाग निकले। अपने आपको असिस्टेंट मैनेजर बता कर शादी करने के लिए बरात लेकर पहुंचे दुल्हा को इस बात का आभास भी नहीं था कि उसकी पोल खुल जायेगी।
जब मामले की पोल खुली तो वधु पक्ष वालों ने दूल्हे को जूते की माला पहना कर न केवल जमकर खातिरदारी की, बल्कि पुलिस को भी सौंप दिया। मामले में पुलिस कार्यवाही कर रही है। घटना कोतवाली अंतर्गत मंगलवार को हुई। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में निवासरत एक परिवार के यहां पुत्री का विवाह दादूराम नामक व्यक्ति से तय किया गया था। विवाह के पहले दादूराम ने स्वयं के बारे में जानकारी दी थी कि वह गुजरात के वडोदरा में सयाजी होटल का असिस्टेंट मैनेजर है।
पूरी सच्चाई जाने बिना वधु पक्ष ने विवाह की सभी तैयारी कर ली थी और विवाह संपन्न की प्रक्रिया भी शुरू हो गई थी। इसी दौरान वधु पक्ष के व्हाट्सएप नंबर पर गुजरात से आई जानकारी ने उन्हें परेशान कर दिया कि दूल्हा दादुलाल असिस्टेंट मैनेजर नहीं बल्कि होटल में वेटर है और उसका संबंध वहां किसी युवती से भी है। बस इतना पता चलने के बाद महिलाओं समेत आसपास के लोगों ने दादूलाल से पूरी जानकारी ली। सच्चाई सामने आने पर लोगों में नाराजगी बढ़ गई और उन्होंने दादूलाल के साथ जमकर मारपीट कर दी।
महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है : https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA
वहीँ जब घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाल मोतीलाल पटेल दल बल के साथ पहुंचे और दूल्हे को हिरासत में लिया, पर घटना से नाराज लोगों ने दूल्हे को जूते की माला पहना कर फिर से जमकर पिटाई कर। इसे लेकर भी लोगों के साथ पुलिस की जमकर नोंक- झोंक हुई। पुलिस ने किसी तरह हस्तक्षेप कर लोगों को शांत कराया और दादूलाल को अपने साथ लेकर कोतवाली चली गई।
दादुलाल का इस संबंध में कहना है कि प्रेम संबंध वाली बात गलत है। उसे फंसाने के लिए लड़की झूठ बोल रही है। दूल्हे की पिटाई की इस घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा चल रही है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ व जांच के बाद वास्तविक जानकारी छिपा कर विवाह करने की स्थिति में दादूलाल के ऊपर अपराध दर्ज किया जा सकता है। वहीँ इस मामले में लड़की पक्ष द्वारा लड़के की जानकारी की तहकीकात किये बिना शादी करने पर भी सवाल उठाये जा रहे है।
सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/



