यवतमाल (महाराष्ट्र) : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बुधवार को महाराष्ट्र के यवतमाल में एक चुनावी रैली को संबोधित करते समय अचानक बेहोश हो गए। आस-पास खड़े लोगों ने तुरंत उनकी सहायता की और उन्हें संभाला। गडकरी यवतमाल के पुसद में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। खबर के अनुसार केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता नितिन गडकरी की प्रचार के दौरान तबीयत बिगड़ गई और वह चक्कर खाकर मंच पर ही गिर गए। नितिन के साथ यवतमाल में महायुति की उम्मीदवार राजश्री पाटिल के प्रचार के दौरान ऐसा हुआ। भाषण के दौरान नितिन को चक्कर आया और वह मंच पर गिर गए। फिलहाल उनकी तबीयत स्थिर बताई जा रही है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री गडकरी भाजपा की ओर से नागपुर निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। नागपुर में पहले चरण का मतदान हो चुका है।
2018 में भी मंच पर खराब हो चुकी है गडकरी की तबीयत :
गडकरी की पहले भी इसी तरह तबीयत बिगड़ चुकी है। वो साल 2018 का समय था, जब महाराष्ट्र के अहमदनगर में एक कार्यक्रम के दौरान वह अचानक मंच पर बेहोश हो गए थे। उस दौरान ये सामने आया था कि गडकरी का शुगर लेवल कम हो गया था, इस वजह से उन्हें चक्कर आया था। इस दौरान उन्हें पानी पिलाया गया था और पेड़ा भी खिलाया गया था। उस समय महाराष्ट्र के तत्कालीन राज्यपाल विद्यासागर राव उनके साथ मौजूद थे और मंच पर उनकी सहायता की थी। नितिन गडकरी बढ़े हुए वजन की समस्या से भी परेशान रह चुके हैं और इसके लिए अपना ऑपरेशन भी करवा चुके हैं।
नितिन गडकरी ने तबीयत पर दी जानकारी :
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
हालांकि नितिन गडकरी ने अपने एक्स हैंडल पर बताया कि उनकी तबीयत अब ठीक है और वह अगली सभा के लिए निकल रहे हैं। उन्होंने लिखा आपके स्नेह और शुभकामनाओं के लिये धन्यवाद।
मंत्री के कार्यालय ने जारी किया स्पष्टीकरण :
नितिन गडकरी के नागपुर कार्यालय ने उनके स्वास्थ्य को लेकर स्पष्टीकरण जारी किया है। बताया है कि केंद्रीय मंत्री की तबीयत अब बिल्कुल ठीक-ठाक है। पुसद की रैली को संबोधित करने के बाद गडकरी वरुड शहर में अपनी तीसरी रैली को संबोधित करने के लिए रवाना हो गए है। नितीन गडकरी ने बुधवार की सुबह पहली रैली विदर्भ क्षेत्र की चीखली में संबोधित किया था। वरुड में वह वर्धा लोकसभा सीट से एनडीए प्रत्याशी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। अभी उन्हें किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है।
नागपुर से लड़ रहे चुनाव :
महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है : https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA
इस लोकसभा चुनाव में वह नागपुर से मैदान में हैं। यहां पर पहले चरण में मतदान हो चुका है। गडकरी का मुकाबला कांग्रेस नेता विकास ठाकरे से है। गडकरी को साल 2014 के चुनाव में भी भाजपा ने यहां से मैदान में उतारा था और उन्होंने यहाँ से जीत हासिल की थी। वह यहां से तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने नागपुर में बेतहाशा विकास कार्य किये है।



