रायपुर : मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि एक उत्तर दक्षिण द्रोणिका तेलंगाना और उसके आसपास से तमिलनाडु तक है। इसके प्रभाव से गुरुवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा के साथ ही अंधड़ चलने की संभावना है। हालांकि तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी जारी रहेगी। तापमान नीचे नहीं आयेगा। साथ ही द्रोणिका के प्रभाव से गुरुवार व शुक्रवार को भी देर शाम या रात के वक्त प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में अंधड़ चलने के साथ बारिश के आसार है।
वहीँ अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। मौसम में दिनभर में तीन-चार बार बदलाव हो रहा , बारिश के बाद भी तापमान में कोई कमी नहीं हो रही है। मंगलवार रात को हुई बारिश के चलते बुधवार को भी थोड़ी नमी रही और इसके असर से रायपुर का अधिकत तापमान 39.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों ही सामान्य से एक डिग्री कम रहे। प्रदेश भर में कल तिल्दा सर्वाधिक गर्म रहा, एआरजी तिल्दा का अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले दो दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसे ही रहेगा और उसके बाद मौसम साफ होगा तथा अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। अभी द्रोणिका के प्रभाव से देर शाम या रात के वक्त प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में अंधड़ व बारिश हो सकती है। पेंड्रा रोड का अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री और अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अचानक हलकी बूंदाबांदी की आशंका व्यक्त की गई है।
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y



