रायगढ़ : सट्टे का कारोबार चरम पर है, इसमें कई युवा अपनी पूरी पूंजी गवां देते है, वहीँ सट्टा खिलने वाले लगातार मालामाल हो रहे है। सट्टा खिलाने के मामले में रायगढ़ जिले की पुलिस ने सट्टा-पट्टी लिखने वालों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की है। जहां पुलिस ने जिले के अलग – अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर 12 सटोरियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए सटोरियों के पास 13 लाख रूपए नगद,1 लैपटॉप, 1 टैबलेट और 15 मोबाईल जब्त किए गए हैं। जिसकी कुल कीमत 15 लाख 71 हजार 7 सौ 80 रूपए बताई जा रही है। सट्टा लगातार अपने चरम पर है।
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि, अलग -अलग थाना क्षेत्रों में बेखौफ होकर सटोरिये सट्टा लिख रहे हैं। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल ने इन अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा और सट्टा लिखने वालों पर प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये थे। जिसके बाद सीएसपी आकाश शुक्ला और साईबर सेल डीएसपी अभिनव उपाध्याय के नेतृत्व में टीआई मोहन भारद्वाज, टीआई प्रशांत राव, टीआई सुखनंदन पटेल, साइबर सेल, कोतवाली, जूटमिल और चक्रधरनगर स्टाफ की अलग-अलग टीमें बनाई गई थी। सभी ने बड़ी मुस्तैदी से आरोपियों को पकड़ा।
लाखों रूपये नगद और अन्य सामान बरामद :
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw
पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर 12 सटोरियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए सटटोरियों के पास 13 लाख रूपए नगद और 1 लैपटॉप, 1 टैबलेट, और 15 मोबाइल जब्त किएगए हैं। जिसकी कुल कीमत 15 लाख 71 हजार 7 सौ 80 रूपए है। पुलिस सभी आरोपियों के डिटेल खंगाल रही है। जिससे जाँच में अन्य लोगों के भी सामने आने की उम्मीद है। वहीँ कई बार सट्टा खेलने वाले भी पुलिस कार्यवाही का शिकार हो रहे है।



