रायपुर : गंज थाना क्षेत्र में एक सामाजिक कार्यकर्ता और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महामंत्री अरुण से एक शराबी ने जमकर मारपीट कर दी। आरोपी का नाम राहुल नामदेव बताया गया है। मारपीट करने वाले युवक राहुल ने पीड़ित के घर तक पीछा भी किया। इसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि रमण मंदिर वार्ड निवासी अरुण भद्रा के मोहल्ले में स्थित सचदेव धर्मशाला में विवाह का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान लोग सड़क पर गाड़ियां खड़ी कर रहे थे। अरुण रात करीब 11.30 बजे अपने ऑफिस से घर जा रहे थे। रोड जाम होने के कारण वे रोड क्लियर कराने लगे।
इसी दौरान राहुल नामदेव उनके पास पहुंचा और बहस करने लगा और उसके बाद गाली-गलौज पर भी उतर आया, इससे दोनों के बीच काफी कहा सुनी हो गई, जिसके बाद आरोपी राहुल ने मारपीट शुरू कर दी। अरुण ने शोर मचाया, तो आसपास के लोग पहुंच गये और उन्होंने बीच बचाव किया। इसके बाद अरुण अपने घर पहुंचे, तो आरोपी युवक ने भी बाइक से उनके घर तक पीछा किया। वहां पहुंच कर शराब की बोतल दिखाकर धमकी दी। इसके बाद औ वहां से चला गया। इस मामले की शिकायत अरुण ने गंज थाने में की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। आरोपी को लेकर पुलिस ने अब तक क्या कार्यवाही की है, उसकी जानकारी नहीं मिल पाई।
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw



