रायपुर : मधु तिवारी की गुमशुदगी पर परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। खबर है कि राजधानी में स्थित एलएलबी कॉलेज में पढाई करने आए युवक-युवती लगभग तीन दिनों से गायब है। इस मामले में युवती का धर्म परिवर्तन कराने की जानकारी भी सामने आ रही है। मामला है मधु तिवारी के गायब होने का, जिसके बाद से परिजन काफी परेशान है और उनका कहना है कि, युवती को जबरदस्ती मोहम्मद शहीद लेकर चला गया और उसका धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है।
युवक के परिजनों ने कहा – उन्हें शादी के बारे में नहीं पता :
इस मामले में जब आमानाका पुलिस ने युवक मोहम्मद शाहिद के परिजनों से पूछताछ करने के लिए थाना बुलाया तो उन्होंने कहा कि, हमे शादी के बारे में किसी तरह की जानकारी नहीं है। वहीं युवती के परिजन पुलिस की नाकाफी कार्यवाही से नाराज है और थाना प्रभारी पर उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा हैं कि, वे सही तरह से बात भी नहीं कर रहे है और फोन भी नहीं उठा रहे हैं। साथ ही कहा कि, हमे पूरी जानकारी नहीं दी जा रही है। हालांकि इस मामले में पुलिस युवक-युवती की तलाश में जुटी हुई है।
शादी के पंजीयन के लिए आवेदन दिया गया :
मामले को लेकर युवती के परिजनों को जानकारी मिली है कि, युवती के नाम पर धर्म परिवर्तन किया जा रहा है। क्योंकि युवती के नाम पर शादी करने का पंजीयन कराया गया है और धर्म परिवर्तन की अर्जी भी लगाई गई है। वहीं पुलिस की माने तो हीरापुर की रहने वाली मधु तिवारी वकालत की पढ़ाई कर रही है और उसका दोस्त मोहम्मद शाहिद भी उसी कॉलेज में पढ़ाई करता है। दोनों की कॉलेज में मुलाकात हुई और यह मुलाकात दोस्ती में बदल गई, उसके बाद दोनों तीन दिन पहले अपने-अपने घर से भाग गए। इसके बाद परिजन परेशान हो गये और उन्होंने मामले में अपनी शिकायत दर्ज करवाई। मामले को लेकर को परिजनों ने लव जिहाद का संदेह भी जताया है।
पुलिस ने उनकी रिपोर्ट पर गुमशुदा इंसान कायम कर लिया है। वहीँ इस मामले में उरला पुलिस भी युवक की तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार हीरापुर निवासी मधु तिवारी (24) निजी कॉलेज में लॉ की पढ़ाई कर रही है। उसके साथ कॉलेज में गाजीपुर का उत्तर प्रदेश का रहने वाला युवक मोहम्मद शाहिद उर्फ अमन भी पढ़ाई करता है।
सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/
दोनों में इसी दौरान दोस्ती हो गई। दोनों अचानक शुक्रवार को अपने घरों से गायब हो गए। उनका फोन भी बंद है। इसी दौरान युवती के परिजनों को सूचना मिली की युवती के नाम से धर्म परिवर्तन के जिला प्रशासन ने अर्जी लगी है। शादी के पंजीयन के लिए भी आवेदन दिया है। तब परिजनों ने युवती की तलाश की।
घटना को लेकर युवती की सहेली और युवक से जुड़े लोगों से संपर्क किया गया। लेकिन दोनों की कोई जानकारी नहीं मिली है। युवती के परिजन की शिकायत पर आमानाका पुलिस ने अमन के परिजनों को थाना बुलाया है। उनसे पूछताछ भी की है। उन्होंने अमन के संबंध में जानकारी नहीं होने की बात कही। उन्होंने कहा उनके विवाह के बारे में काेई जानकारी नहीं है। युवती के परिजनों ने आमानाका पुलिस की कार्यवाही पर नाराजगी जताई है।
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw



