मंदिर पहुंच मुस्लिम युवती ने की हिंदू लड़के से शादी, फिर कहे ऐसे तीन शब्द की लोग रह गये हैरान।

महोबा (उ.प्र.) : महोबा में पनवाड़ी थाना क्षेत्र के मुस्लिम लड़की द्वारा हिंदू लड़के से शादी करने का मामला सामने आया है पनवाड़ी थाना क्षेत्र में मुस्लिम युवती को अपने ही शहर के हिंदू युवक से प्यार हो गया। दोनों ने अपने रिश्ते को नाम देने का फैसला किया। युवती ने अपने प्यार के लिए सब कुछ छोड़ दिया और अपनी इच्छा से सनातन धर्म अपना लिया।इतना ही नहीं, युवती ने अपना नाम आरजू से बदलकर आरती जायसवाल रख लिया। गौरैया माता मंदिर में युवती ने अपने प्रेमी दिनेश के साथ सात फेरे लिए। फिर सात फेरे लेने के बाद युवती के मुंह से तीन ऐसे शब्द निकले, जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी, वे शब्द सुनने के बाद लोग हैरान रह गये। वे शब्द थे जय श्री राम

जानकारी के अनुसार आरजू राइन ने सनातन धर्म अपना लिया और शादी के बाद अपना नाम बदलकर आरती जयसवाल रख लिया। आरजू राइन ने देवी मंदिर में वैदिक मंत्रों के बीच शादी समारोह में जय श्री राम के नारे लगाए।अपनी इच्छा से हिंदू धर्म में वापसी कर वह बेहद खुश नजर आई। विवाह के बाद आरजू ने बताया कि वह हिंदू धर्म से बेहद खुश है और सनातन धर्म में वापसी करना चाहती है। इसी उद्देश्य को लेकर उसने पनवाड़ी कश्मीर के गौरैया माता मंदिर में पहुंचकर हिंदू रीति रिवाज के अनुसार कस्बे के ही दिनेश जायसवाल के साथ शादी कर हिंदू धर्म में अपना लिया। इस मामले में आरजू कुछ चौकाने वाली बातें भी बताई।

आरजू राइन बीते कई बर्षों से हिन्दू धर्म से प्रेम करती चली आ रही है। नवरात्रि में देवी उपासना, राम नवमी पर भगवान श्री राम के प्रति समर्पण, दीपावली में पटाखे आतिशबाजी करना आरजू बनी आरती को खूब भाता रहा है। वह कहती है कि हम सभी सनातन धर्म के लोग हैं। इसी समाज ने हम सभी को अलग अलग कर दिया था। लेकिन मैं हमेशा ही हिन्दू धर्म से प्रेरित रही हूं, इसीलिए मैंने दिनेश जयसवाल से प्रेम किया है। अब दिनेश के साथ हमेशा-हमेशा के लिए जीवन व्यतीत करना चाहती हूं। आरजू ने इस्लाम को लेकर भी अपनी बातें कहीं।

सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/

आरजू ने आगे कहा, ‘हमारे समाज मे निकाह यानी शादी को एक समझौता माना जाता है लेकिन हिंदू समाज में शादी के दौरान सात फेरों को सात जन्मों का रिश्ता माना जाता है। यह मुझे बहुत बेहतर लगता है। इस जन्म में दिनेश मुझे मिले हैं और वह हमेशा ऐसे ही मुझे प्यार करते रहें और हमेशा उनके साथ मुझे मिलता रहे, जय श्री राम।’ आरजू ने शादी संपन्न होते ही जैसे ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए, जिससे वहां पर मौजूद सभी लोग चौंक गए। सभी लोगों एक स्वर जय श्रीराम के नारे भी लगाये।

जानकारी के मुताबिक, 2018 में आरजू अपने प्रेमी दिनेश के साथ घर से भाग गई थी। दोनों नोएडा-दिल्ली में रहे। कोरोना के समय में भी दोनों घर से बाहर ही रहे। इस दौरान आरजू दो बच्चों की मां भी बन गई। पूरे छह साल बाद आरजू अपने ससुराल लौटी है। हालांकि उसके माता-पिता और परिवार के लोग अभी भी इस रिश्ते के खिलाफ हैं और आरजू से उन्होंने रिश्ता तोड़ रखा है। ससुराल लौटने के बाद आरजू ने गौरैया माता मंदिर में पहुंचकर हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली और सनातन धर्म अपना लिया। इसके बाद वह काफी खुश नजर आई।

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw