बरेली (उ.प्र.) : उत्तर प्रदेश के कई क्षेत्रों से इस समय कई मुस्लिम लड़कियों के हिन्दू युवकों के साथ शादी ख़बरें लगातार आ रही है, सायमा नाम की युवती ने प्यार की खातिर अपना धर्म परिवर्तन कर हिन्दू रीतिरिवाज से शादी की है। खबर के अनुसार दो मुस्लिम लड़कियों ने धर्म परिवर्तन कर घर वापसी कर ली है। अगस्त्य मुनि आश्रम में पंडित केके शंखधार ने हिंदू रीति रिवाज के साथ उनका विवाह कराया है। गंगाजल और गौमूत्र से उनका शुद्धिकरण कराया है। लड़कियों को अपने परिवार से जान का खतरा है।
इसकी शिकायत उन्होंने मुख्यमंत्री और एसएसपी से की गई है। सायमा ने हिंदू परंपरा के अनुसार आकाश के साथ अपने प्रेमी से 7 फेरे लिए है, बरेली के अगस्त्य मुनि आश्रम में आचार्य केके शंखधार ने दोनों की शादी कराई। सायमा की तरह ही बहेड़ी क्षेत्र निवासी हिना बी की प्रेम कहानी है। हिना बी अपने प्रेमी से शादी करने के लिए आकांक्षा बन गई। प्रेम विवाह के बाद सायमा और हिना बी ने बताया कि उन्होंने अपनी मर्जी से यह फैसला लिया है। इसमें किसी ने कोई जोर जबरदस्ती नहीं की है, और ना ही किसी ने कोई प्रलोभन दिया है।
दोनों युवतियों ने अपने परिवार वालों से जान का खतरा भी जताया है। नवाबगंज के रिछोला किफायतुल्ला गांव 25 की रहने वाले सायमा ने इंटर तक पढ़ाई की है। डेढ़ साल पहले उसकी मुलाकात हाफिजगंज की नई बस्ती निवासी आकाश से हुई थी। पहले दोनों में दोस्ती हुई, इसके बाद सायमा और आकाश का प्यार हो गया। सायमा ने आकाश से शादी करने की इच्छा जाहिर की। लेकिन प्यार के बीच मजहब की दीवार आड़े आ गई, युवक के घरवाले शादी कराने के लिए तैयार नहीं हुए, जबकि युवती ने अपने परिवार में यह बात नहीं बताई थी।
सायमा ने नाम बदला, धर्म परिवर्तन के बाद बन गईं सोनी :
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw
सायमा ने अपना घर छोड़ दिया और प्रेमी के साथ बरेली आ गई। यहां उसने आचार्य केके शंखधार के समक्ष हिंदू धर्म में आस्था व्यक्त की। सायमा ने धर्म परिवर्तन के बाद अपना नाम सोनी रख लिया। केके शंखधार ने हिंदू रीति रिवाज से दोनों की शादी करा दी। वहीँ विवाह के बाद सायमा ने एसएसपी के नाम पत्र देकर घरवालों से खतरा बताया है। बताया कि वो लोग इस शादी से नाराज हैं और धमकी दे रहे हैं।
हिंदू धर्म में जीने की आजादी, बुर्के में होती थी घुटन :
नवाबगंज के रिछोला किफायतुल्लाह की रहने वाली सायमा ने बताया कि उनकी दोस्ती सात साल पहले हाफिजगंज नई बस्ती के रहने वाले आकाश से हुई थी। आकाश प्राइवेट जॉब करते हैं। फेसबुक के जरिए उनकी बातचीत शुरू हुई। इसके बाद वह बात करने लगे। आकाश ने उन्हें एक मोबाइल गिफ्ट किया था। इसके जरिए उनकी बात होती थी। सायमा से बनी सोनी का कहना है कि उन्हें हिंदू धर्म पसंद है। खुलकर जीने की आजादी है। बुर्का पहनने में घुटन होती थी। भाई और परिवार वाले जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। कभी भी मेरे साथ कोई अनहोनी हो सकती है। इस बात की शिकायत सायमा ने की है।
आकाश ने शादी के लिए किया प्रपोज तो सोनी ने छोड़ दिया अपना घर परिवार :
भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें, हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs
सायमा (सोनी) ने बताया कि आकाश ने खुद उनसे शादी के लिए प्रपोज किया था। इसके बाद मैंने आकाश के लिए अपना घर, परिवार और धर्म सब छोड़कर शादी करने चली आई। आकाश ने मेरे बर्थडे पर एक मोबाइल गिफ्ट दिया था। उसमें एक नया सिम कार्ड था। इसके जरिए हम लोग बात करते थे। उन्होंने कहा कि मैं कई हिंदू परिवारों में जाती थी। वहां लोग आराम से रहते हैं। आपस में बातचीत करते हैं। जबकि हमारे घर पर बहुत पाबंदी थी। बगैर बुर्का के घर से निकलने नहीं देते थे। किसी से बात करने पर मारपीट करते थे। जीना हमारा मुश्किल था, हमारे यहाँ लड़कियों को उतनी आजादी नहीं है, जितनी हिन्दुओं में है।
बहेड़ी की युवती भी धर्म परिवर्तन कर बन गई हिंदू :
धर्म परिवर्तन करने वाली दूसरी लड़की बहेड़ी क्षेत्र की रहने वाली है। युवती ने अपने हिंदू प्रेमी के साथ अगस्त्य मुनि आश्रम में ही सात फेरे लिए है। वैदिक मंत्रोच्चार के बाद वह शादी के बंधन में बंध गए। हालांकि युवती ने कहा कि परिवार वालों से उसे जान का खतरा है। इस वजह से वह अपना फोटो और नाम नहीं देना चाहती है इस वजह से उसने अपना नाम और पता गोपनीय रखा है। उसे अपनी जान का डर सता रहा है।
केके शंखधार को मिल चुकी हैं धमकियां :
सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/
इधर गौरतलब है कि बरेली के आचार्य केके शंखधार अब तक 100 से ज्यादा ऐसी शादियां कर चुके हैं। उनके पास लगातार कई प्रेमी जोड़े आते रहते हैं, उन्होंने बताया कि कई बार नाबालिग भी शादी करने की इच्छा लेकर यहां पहुंचते हैं, हालांकि ऐसी शादियों के लिए वह मना कर देते हैं। धर्म परिवर्तन कराने के बाद प्रेमी जोड़ों की शादियां कराने के चलते उनको धमकी भी मिल चुकी है। उन्हें पाकिस्तान से भी फोन पर लगातार धमकियां मिल चुकी हैं। इस संबंध में वे पुलिस को सूचना दे चुके हैं। उन्होंने बताया की उन्हें हर समय जान का खतरा भी बना रहता है।



