नई दिल्ली/ हैदराबाद : लोकसभा चुनाव 2024 में आरक्षण का मुद्दा लगातार गरमाया हुआ है। कांग्रेस भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगा रही है कि पार्टी संविधान बदल कर आरक्षण खत्म कर देगी। वहीं, भाजपा और पीएम मोदी भी धर्म के आधार पर मुसलमानों को आरक्षण देने के लिए कांग्रेस पर निशाना साध रहे हैं। अब पीएम मोदी ने आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस पर एक और हमला किया है। पीएम ने कांग्रेस पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि जब तक वह जीवित हैं दलितों, आदिवासियों और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) का आरक्षण मुसलमानों को धर्म के आधार पर नहीं देने देंगे। इस बयान का विडियो वायरल हो गया।
लोकसभा चुनाव 2024 में आरक्षण का मुद्दा लगातार गरमाया हुआ है। कांग्रेस भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगा रही है कि पार्टी संविधान बदल कर आरक्षण खत्म कर देगी। वहीं, भाजपा और पीएम मोदी भी धर्म के आधार पर मुसलमानों को आरक्षण देने के लिए कांग्रेस पर निशाना साध रहे हैं।
मुस्लिमों को OBC में श्रेणीबद्ध किया : PM
पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि अविभाजित आंध्र प्रदेश में पार्टी ने पिछड़ा वर्ग का आरक्षण मुसलमानों को देकर राज्य को तुष्टीकरण की प्रयोगशाला बना दिया। पीएम ने कहा कि तेलंगाना में 26 जातियां लंबे समय से ओबीसी का दर्जा मांग रही हैं लेकिन कांग्रेस ने इसे मंजूरी नहीं दी बल्कि रातों-रात मुसलमानों को ओबीसी में श्रेणीबद्ध कर दिया।
कांग्रेस ने बार-बार संविधान का अपमान किया : पीएम मोदी :
पीएम मोदी ने जहीराबाद में कांग्रेस पर संविधान पर हमले का भी आरोप लगाया। पीएम ने कहा कि कांग्रेस ने बार-बार संविधान का अपमान किया है। भीम राव आंबेडकर द्वारा लिखे संविधान से रामायण एवं महाभारत के चित्र हटा दिये। पीएम ने याद दिलाया कि राहुल गांधी की दादी इंदिरा गांधी ने संविधान को चूर-चूर कर दिया और देश में आपातकाल लगा दिया तथा लाखों लोगों को जेल में डाल दिया।
कांग्रेस के पांच राजनीतिक सिद्धांत :
सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/
पीएम मोदी ने ये भी आरोप लगाया कि कांग्रेस अगर सत्ता में आई तो वह विरासत टैक्स लगाएगी। माता-पिता के निधन के बाद संतान को मिलने वाली आधी से अधिक 55 प्रतिशत संपत्ति ले लेंगे। पीएम मोदी ने आगे कहा कि जब भी कांग्रेस पार्टी सत्ता में रही, उसके पांच राजनीतिक सिद्धांत रहे हैं–झूठे वादे, वोट बैंक की राजनीति, माफिया एवं अपराधियों का समर्थन करना, परिवारवादी राजनीति और भ्रष्टाचार। इन सब चीजों को ध्यान में रखना आवश्यक है।
इसी बीच, गृह मंत्री अमित शाह का आरक्षण समाप्त करने संबंधी बयान का फेक वीडियो वायरल होने पर अहमदाबाद से दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें एक कांग्रेस नेता जिग्नेश मेवाणी का पीए सतीश वसानी और दूसरा आप का कार्यकर्ता आर.बी. बारिया है। सोमवार को भी असम से एक गिरफ्तारी हुई थी। इस मुद्दे पर भाजपा ने कांग्रेस को घेरा तो कांग्रेस ने पलटवार किया है।
मामले में आरोप – प्रत्यारोप :
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw
सीएम के फोन का इस्तेमाल: नड्डा : भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि गहन जांच के बाद यह पता चला है कि भड़काऊ वीडियो तेलंगाना के मुख्यमंत्री के फोन का उपयोग करके सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया था। चौंकाने वाली बात यह है कि इंडिया समूह के नेता पूरी बेशर्मी से अपने रुख पर कायम हैं।
डरेंगे नहीं, मुंहतोड़ जवाब देंगे: रेड्डी : तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने कर्नाटक ने कहा कि मुझे पता चला है कि दिल्ली पुलिस तेलंगाना कांग्रेस के दफ्तर पर पहुंच गई है। सोशल मीडिया पर किसी ने कुछ पोस्ट किया और वे लोग तेलंगाना कांग्रेस अध्यक्ष और तेलंगाना के सीएम को गिरफ्तार करने चले आए। हम डरने वाले नहीं, उन्हें मुंहतोड़ जवाब देंगे।
मोहब्बत की दुकान पर फेक वीडियो : पीएम मोदी ने कहा कि जो लोग भाजपा का सामना नहीं कर पा रहे हैं, वो तकनीक का गलत इस्तेमाल कर फेक वीडियो फैला रहे हैं। उनके झूठ काम नहीं कर रहे हैं, तब वो एआइ का सहारा लेकर मेरे जैसे नेताओं का चेहरा इस्तेमाल कर रहे हैं। मोहब्बत की दुकान पर फेक वीडियो बेच रहे हैं।



