चीन : प्यार, भावनाओं और विचारों का एक समूह है जो किसी व्यक्ति के प्रति होता है। इसे किसी दूसरे व्यक्ति के प्रति मज़बूत स्नेह के रूप में परिभाषित किया जा सकता है। प्यार में अंतरंगता, जुनून, और प्रतिबद्धता की भावनाएं शामिल होती हैं। शब्दकोश के मुताबिक, प्यार “गहरे स्नेह की एक गहन भावना” है। प्यार का मतलब है किसी की देखभाल करना और उसे देने का काम। प्यार, स्नेह से लेकर खुशी की ओर ले जाता है। यह एक मज़बूत आकर्षण और निजी जुड़ाव की भावना है जो सब भूलकर उसके साथ जाने को प्रेरित करती। प्यार सिर्फ पति या प्रेमी से नहीं होता, इसके अलग-अलग रूप भी है।
अपने पहले प्यार को भुला पाना इतना आसान नहीं होता, वो मरते दम तक याद रहता है, दुनिया में ऐसे कई खुशनसीब लोग हैं, जिन्हें उनका पहला प्यार जीवनसाथी के रूप में मिला है, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो चाहकर भी अपने पहले प्यार को हासिल नहीं कर पाते, उन्हें मजबूरन एक दूसरे से अलग होना ही पड़ता है और उसके बाद उनकी राहें अलग-अलग हो जाती हैं। आजकल ऐसा ही एक प्रेमी जोड़ा चर्चा में है, जो कॉलेज के दिनों में एक दूसरे से प्यार करते थे, लेकिन फिर उन्हें अलग होना पड़ा था और अब बुढ़ापे में वो दोनों फिर से एक दूसरे से मिले और शादी कर ली है।
ये कपल चीन का रहने वाला है। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, हुनान प्रांत के यियांग शहर के रहने वाले 86 साल के झोउ गुइलिन को दशकों बाद अपना पहला प्यार मिला। वह पेकिंग यूनिवर्सिटी में पढ़ते थे और वहीं पढ़ने वाली एक लड़की से वह बेहद प्यार करते थे, जिससे बीते 14 अप्रैल को उन्होंने शादी की है। उनकी पत्नी यांग जिउगुई की उम्र 81 साल है। इस अनोखी शादी की खूब चर्चा हो रही है।
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw
जानकारी के मुताबिक, झोउ चीन के सबसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में से एक पेकिंग यूनिवर्सिटी में कानून (लॉ) के छात्र रहे थे।हालांकि बाद में उन्होंने वकालत न करके अपने गृहनगर में ही गाओपिंग नाम से एक स्कूल खोल लिया था और अपना पूरा जीवन शिक्षा के लिए समर्पित कर दिया था। उनके स्कूल के टीचर्स बताते हैं कि कॉलेज के दिनों में झोउ और यांग एक दूसरे से बहुत प्यार करते थे, लेकिन बाद में वो अलग-अलग रास्ते पर चले गए और दशकों तक अलग-अलग समय बिताया। अलग होने के बाद दोनों ने शादी भी कर ली थी, लेकिन जब उनके जीवनसाथी दुनिया छोड़कर चले गए, तो उसके बाद एक बार फिर से मिले और अपनी पुरानी यादों को साझा किया। अब वो काफी खुश है, वहीँ आज भी कुछ लोग ऐसे है जो शादी हो जाने के बाद भी अपने प्रेम सम्बन्ध जारी रखे हुये है, अथवा एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर भी है, हालाँकि सभ्य समाज इन्हें सही नहीं मानता, लेकिन कहीं ना कहीं ये लोगों की जिन्दगी में खुशियाँ लाते है। हालाँकि हम इस बात का समर्थन नहीं करते।



