नई दिल्ली : जीत की राह भाजपा कोई कोर – कसर नहीं छोड़ना चाहती है, पार्टी अपने चुनाव की जीत में किसी भी प्रकार का कोई विवाद नहीं चाहती है, जिसको लेकर पूरे तरीके से सतर्क रहती है। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने कैसरगंज सीट से उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। लंबे इंतजार के बाद करण भूषण सिंह को यहां से टिकट दिया गया है। निवर्तमान सांसद बृजभूषण शरण सिंह का टिकट कट गया है। हालांकि, उम्मीदवार उनके बेटे ही हैं। लेकिन इससे साफ है कि पूरा चुनाव बृजभूषण के इशारे पर ही लड़ा जायेगा। कुश्ती संघ विवाद के कारण बृजभूषण शरण सिंह को पहले अध्यक्ष पद पर करण को बैठाना पड़ा और सांसद की सीट भी उन्हीं के हवाले कर दी गई है।
कैसरगंज में बृजभूषण का दबदबा है और उनकी जीत को लेकर कोई संदेह नहीं था, लेकिन भारतीय जनता पार्टी विवादित चेहरों से दूरी बना रही है। इसी वजह से बृजभूषण से पहले भी कई नेताओं के टिकट काटे गए हैं। भाजपा लोकसभा चुनाव को बहुत ही बड़ी जीत बनाना चाहती है। वहीँ इस सूची में भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा भी शामिल हैं। लगातार विवादित बयान देनी वाली प्रज्ञा ने दिग्विजय सिंह को रिकॉर्ड वोट से हराकर सुर्खियां बटोरी थी, लेकिन महात्मा गांधी को लेकर उनके बयान पर पीएम मोदी ने कहा था कि वह कभी साध्वी प्रज्ञा को माफ नहीं कर पाएंगे और इस चुनाव में उनका टिकट कट गया।
संसद में विपक्षी नेता दानिश अली को अपशब्द कहने वाले रमेश बिधूड़ी और समुदाय विशेष का बहिष्कार करने की बात कहने वाले प्रवेश वर्मा को भी दूसरा मौका नहीं दिया गया। भाजपा लगातार अपने विवादित चेहरों को किनारे लगा रही है।
वरुण गांधी भी लिस्ट में :
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw
अनंत कुमार हेगड़े ने संविधान बदलने की बात कहकर अपने ही पैर में कुल्हाड़ी मारी थी और पार्टी ने उनका टिकट काटने में जरा भी देरी नहीं की है। छह बार के सांसद रहे बृजभूषण के अलावा पीलीभीत में दो बार के सांसद वरुण गांधी की जीत भी तय थी। इस सीट पर 1989 से गांधी परिवार का दबदबा था, लेकिन पार्टी के खिलाफ वरुण गांधी के बयानों के चलते उन्हें भी टिकट नहीं मिला। नई संसद का उद्घाटन करके मोदी सरकार चर्चा में थी, लेकिन कुछ लोगों ने संसद के अंदर पहुंचकर रंग फेंक दिया और इस पर काफी बवाल हुआ, जिस सांसद की मदद से ये लोग संसद भवन के अंदर पहुंचे थे। उनका टिकट भी काटने में भी पार्टी ने कोई देरी नहीं की। संसद के अंदर पहुंचकर रंग फेंकने को लेकर विश्व स्तर पर भारत की साख गिरी है।



