अनवर, अरूणपति और अरविंद की 14 दिन की न्यायिक रिमांड बढ़ी, ढेबर की जमानत पर हुआ ये….।

रायपुर : 2000 करोड़ के शराब घोटाले में कार्यवाही के चलते रसूखदार जेल में है। करोड़ों के शराब घोटाले मामले में ईओडब्ल्यू की गिरफ्त में आकर जेल में बंद होटल कारोबारी अनवर ढेबर, पूर्व आबकारी अधिकारी अरुणपति त्रिपाठी और पूर्व बीएसपी कर्मी अरविंद सिंह की 14 दिन तक न्यायिक रिमांड खत्म होने पर गुरूवार को कोर्ट में पेशी हुई है। कोर्ट ने तीनों आरोपियों की न्यायिक रिमांड बढ़ाते हुए दोबारा 14 दिन के लिए न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने का आदेश दिया है। इनसे कई अन्य तथ्यों की पूछताछ बाकी है, जो अभी तक सामने नहीं आ पाई है।

इधर अनवर ढेबर की ओर से उनके वकील ने कोर्ट में जमानत याचिका लगाई है। कोर्ट ने चार मई को इस पर सुनवाई की तारीख की तय की है। शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार भिलाई निवासी शराब कारोबारी त्रिलोक सिंह ढिल्लन उर्फ पप्पू की छह दिन की रिमांड खत्म होने पर गुरूवार को कोर्ट में पेश किया गया। ईओडब्ल्यू ने कोर्ट में फिर से कोर्ट से रिमांड पर लेने आवेदन दिया। न्यायाधीश ने दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद छह दिन यानी आठ मई तक रिमांड बढ़ाते हुए ईओडब्ल्यू को सौंपने का आदेश दिया। अभी EOW अपनी पूछताछ करेगी।

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw

नीतिश दीवान की तबियत ख़राब, नहीं हुआ पेश :

महादेव एप सट्टेबाजी केस में जेल में बंद नीतीश दीवान को कोर्ट के आदेश पर गुरूवार दो मई को पेश होना था लेकिन अस्वस्थ होने के कारण वह पेश नहीं हुआ। उनकी ओर से वकील ने न्यायाधीश को अस्वस्थ होने की जानकारी दी। ईओडब्ल्यू ने नीतीश दीवान को पूछताछ के लिए रिमांड पर लेने की तैयारी की थी। इससे पहले निलंबित हेड कांस्टेबल भीम सिंह यादव और अमित अग्रवाल चार मई तक ईओडब्ल्यू की रिमांड पर है। दोनों आरोपियों के साथ नीतिश दीवान को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करने की योजना है। जिससे नये तथ्य खुलने की आशंका थी, अब इसे बाद में किया जायेगा।