हिंदूवादी नेताओं की हत्या की साजिश में मौलाना गिरफ्तार, ये लोग थे निशाने पर….।

सूरत (गुजरात) : देश में हिन्दू-मुस्लिम के मुद्दे को लेकर लगातार विवाद जारी रहता है। वहीँ देश के बड़े हिंदूवादी नेताओं की हत्या की साजिश रचने के आरोप में सूरत क्राइम ब्रांच की पुलिस ने एक मौलाना को गिरफ्तार किया है। सूरत के पुलिस कमिश्नर अनुपम सिंह गहलोत ने बताया कि मौलाना के मोबाईल फोन से पुलिस को कई अहम जानकारी मिली। जांच में पता चला कि आरोपी मौलाना देश के शीर्ष हिंदू नेताओं पर हमले और हत्या की योजना बना रहा था। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार आरोपी दुश्मन देश से भी संपर्क में था और देश में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहा था। इससे देश का माहौल ख़राब हो सकता था, जिसको अब मौलाना की गिरफ्तारी के बाद रोका जा सका है।

छोटे बच्चों को धार्मिक शिक्षा देता था आरोपी :

पुलिस कमिश्नर अनुपम सिंह गहलोत ने मीडिया से बात करते हुए मौलाना सोहेल अबू बकर के बारे में बड़ा खुलासा किया। उन्होंने कहा कि मौलवी को सूरत के चौक बाजार इलाके से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी सूरत के कामरेज क्षेत्र के कठोर गांव का रहने वाला है। आरोपी धागे की फैक्टरी में मैनेजर के तौर पर काम करता है और गांव में छोटे बच्चों को धार्मिक शिक्षा देता है। जब उसको हिरासत में लेकर पूछताछ की गई और उसके मोबाईल फोन की जांच की गई तो कुछ ऐसी चैटिंग और कॉल डिटेल मिली जो हैरान कर देने वाली थी। इस चैटिंग में कुछ ऐसी बातें और सबूत सामने आये है, जिससे सांप्रदायिक माहौल ख़राब हो सकता था।

ये हिंदूवादी नेता आरोपी के निशाने पर थे :

आरोपी के मोबाईल फोन की जांच और तहकीकात में सामने आया कि सूरत के राष्ट्रीय सनातन धर्म के अध्यक्ष और हिंदूवादी नेता उपदेश राणा को मारने की प्लानिंग की चैट थी। इसके अलावा हैदराबाद के भाजपा विधायक टी राजा सिंह और नुपुर शर्मा को धमकी देने और उनको टारगेट करने की प्लानिंग आरोपी के मोबाईल फोन से मिली है। आरोपी के फोन से पाकिस्तान और नेपाल में कई बार कॉल किया गया है। पाकिस्तान से हथियार मंगवाने की बात का भी चैट में खुलासा हुआ है।

उपदेश राणा ने दर्ज कराई थी एफआईआर :

सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/

मामले में सूरत के हिंदूवादी नेता उपदेश राणा ने पिछले महीने धमकी मिलने की एफआईआर भी दर्ज करवाई थी। मौलाना की कॉल डिटेल में भी धमकी देने की चैट मिली है। अभी सूरत क्राइम ब्रांच की टीम जांच करेगी। आरोपी पकड़े जाने से बचने के लिए अपने टारगेट को अलग नाम से बुलाते थे। जैसे उपदेश राणा का नाम ढक्कन रखा गया था। ऐसे ही अन्य नेताओं के नाम भी आपतिजनक तरीके से रखे गये।

पाकिस्तान के हैंडलर के संपर्क में था आरोपी :

आरोपी के ग्रुप में सोशल मीडिया के माध्यम से दूसरे देशों के लोग भी जुड़े हुए हैं। जिसमें पाकिस्तान, नेपाल, इंडोनेशिया , वियतनाम ,कजाकिस्तान भी शामिल है। आरोपी को पाकिस्तान के हैंडलर ने भी उनको भरोसा दिया था कि हम जल्द से जल्द आप तक हथियार पहुंचा देंगे। ये हथियार कैसे आते, इस मामले में जाँच चल रही है।