गर्मियों में डिहाइड्रेशन और ऑर्थोपेडिक समस्याएं क्यों बढ़ जाती हैं? जानें इन समस्याओं के लक्षण और बचाव।

स्वास्थ्य : गर्मी के इस मौसम में सबसे बड़ी समस्या डिहाइड्रेशन यानी की शरीर में पानी की कमी होना है। डिहाइड्रेशन इतना खतरनाक है कि इससे हार्ट के फंक्शन पर असर पड़ जाता है और ये कार्डियक अरेस्ट का कारण बनता है, जिससे मौत होने का खतरा रहता है। गर्मी के इस मौसम में सबसे ज्यादा मामले डिहाइड्रेशन यानी कि शरीर में पानी की कमी के ही आते हैं। हीट वेव की वजह से हुए हीट स्ट्रोक के कारण भी ऐसा होता है। हीट स्टोक की वजह से शरीर में कमजोरी, अचानक से बेहोश होना और थकान जैसी समस्या हो जाती है।

हीट स्ट्रोक से बचाव के लिए जरूरी है कि शरीर में पानी की कमी न होने दें। घर से बाहर जाते समय अपने साथ पानी की बोतल रखें और हर 2 घंटे में पानी पीते रहें। अगर धूप में है तो सिर को कपड़े से कवर रखें। इस दौरान धूप का चश्मा भी लगाकर रखें. ज्यादा देर धूप में न रहें और अपनी डाइट में तरबूज, खरबूजा जैसे फलों को शामिल करें।

हड्डियों से जुड़ी समस्याएं :

गर्मी के मौसम में हड्डियों से जुड़ी समस्याएं बढ़ जाती हैं। यह सुनकर आप भले ही चौंक जाएं, लेकिन सच्चाई यही है। आमतौर पर गर्मियों के मौसम में एक्टिविटी बढ़ जाती है, इससे चोट लगने की संभावना भी बढ़ जाती है। पीठ में दर्द, घुटने में दर्द और सूजन, कंधे में दर्द, मोच और खिंचाव जैसी समस्याएं इस मौसम में बढ़ जाती है। इन समस्याओं से बचने के लिए खानपान और जीवनशैली का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। गठिया, अर्थराइटिस समेत हड्डियों से जुड़ी बीमारी के मरीजों की परेशानियां भी इस मौसम में बढ़ जाती हैं। आइए इस लेख में विस्तार से समझते हैं, इनके बारे में।

गर्मी के मौसम में तैराकी, साइकिल चलाना, जिमिंग, ट्रैकिंग, दौड़, फुटबॉल, बास्केटबॉल, बीच वॉलीबॉल, टेनिस, वॉटर स्पोर्ट्स, क्रिकेट, स्केटिंग, समर कैंप में भाग लेने वाले बच्चे, खो-खो, बैडमिंटन और कई खेलों में जाने वाले लोगों की संख्या बढ़ जाती है। इसकी वजह से ऑर्थोपेडिक समस्याओं के मामलों में बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है। डॉक्टरों के अनुसार “एक्टिविटी बढ़ने के कारण ऑर्थोपेडिक समस्याएं भी बढ़ जाती हैं। हड्डियों में चोट, मोच और फ्रैक्चर के मामले सबसे ज्यादा बच्चों में देखने को मिलते हैं। इन समस्याओं से बचने के लिए विशेष सावधानियों का ध्यान रखना चाहिए।”

भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs

गर्मियों में ऑर्थोपेडिक समस्याओं के मुख्य कारण इस तरह से हैं :

1. बढ़ता तापमान: गर्मी के मौसम में तापमान बढ़ने के कारण शारीरिक थकावट और शरीर के  उच्च तापमान से ऑर्थोपेडिक समस्याएं बढ़ सकती हैं।

2. अत्यधिक पसीना: गर्मियों में अत्यधिक पसीना निकलने के कारण शरीर के ऊपरी हिस्सों में कमजोरी आ जाती है, जिससे ऑर्थोपेडिक समस्याएं हो सकती हैं।

3. वातावरणिक बदलाव: गर्मी के मौसम में वातावरणिक बदलाव होते रहते हैं जो शरीर के संरचना और कामकाज को प्रभावित कर सकते हैं और ऑर्थोपेडिक समस्याओं को बढ़ा सकते हैं।

4. आउटडोर एक्टिविटी: बहुत ज्यादा आउटडोर एक्टिविटी के कारण चोट, फ्रैक्चर आदि का खतरा बढ़ जाता है।

संकट दूर करने के लिये संकट मोचन हनुमान जी के हनुमान चालीसा को गुनगुनाने के लिये लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=lv0wP9lOqMs

गर्मियों में ऑर्थोपेडिक समस्याओं से बचाव :

गर्मियों में ऑर्थोपेडिक समस्याओं से बचने के लिए इन चीजों का ध्यान रखें-

1. हाइड्रेशन: गर्मियों में अधिक पानी पीना शरीर के अच्छे स्वास्थ्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। यह ऑर्थोपेडिक समस्याओं को रोकने में मदद कर सकता है।

2. स्वस्थ आहार: स्वस्थ और पोषण से भरपूर आहार लेना ऑर्थोपेडिक समस्याओं को कम करने में मदद कर सकता है।

3. संतुलित व्यायाम: नियमित व्यायाम करना ऑर्थोपेडिक समस्याओं को दूर रखने के लिए महत्वपूर्ण है।

4. समय पर चिकित्सा: यदि आपको ऑर्थोपेडिक समस्याएं हैं, तो उन्हें समय पर चिकित्सक से दिखाएं और उनकी सलाह का पालन करें।