पुंछ/(जम्मू-कश्मीर) : जम्मू-कश्मीर के पुंछ से एक बड़ी खबर सामने आई है, जिले में शनिवार को भारतीय वायुसेना के वाहनों के काफिले पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से वायुसेना के जवान भी हैरान रह गए। आतंकवादियों ने सेना के वाहन पर ताबड़तोड़ गोलीबारी की और फरार हो गए। प्राप्त जानकारी के मुताबिक स्थानीय राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट ने इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। वाहनों को शाहसितार के पास जनरल क्षेत्र में एयर बेस के अंदर सुरक्षित कर दिया गया है। इस हमले में 5 सैन्यकर्मियों को चोटें आई हैं, जिन्हें उपचार के लिए ले जाया गया है।
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक जिले के मेंढर इलाके में गुरसाई के जंगलों में वायु सेना के वाहन पर गोलीबारी की गई। सूत्रों ने कहा, ‘वायु सेना के जवानों ने समुचित जवाब दिया है। दो-तीन आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ जारी है। मौके पर अतिरिक्त बलों को भेजा गया है। वायु सेना के किसी जवान के हताहत होने की खबर नहीं है।’ जानकारी के अनुसार, फिलहाल सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है।
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
अधिकारियों ने जानकारी दी कि सुरनकोट के सनाई गांव में सूचना मिली है कि आतंकियों ने फायरिंग की है। इस घटना की पूरी जानकारी लेने के लिए सेना व पुलिस इलाके में गई है। आतंकियों ने यह हमला शाम को सवा छह बजे किया है। जवान सैन्य वाहन से शसटार से जारावली की ओर जा रहे थे।
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw
आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ :
बांदीपुरा इलाके में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ किया है। सुरक्षाबलों ने यहां से हथियार और गोला-बारूद बरामद किए हैं। पुलिस बताया कि भारतीय सेना-13 आरआर, बांदीपोरा पुलिस और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की तीसरी बटालियन ने एक संयुक्त अभियान चलाया था, इस दौरान उत्तरी कश्मीर के अरगाम में एक आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ हुआ है। यहां से एके सीरीज की एक राइफल सहित हथियार और गोला-बारूद बरामद हुए हैं।



