आधी रात तीन दुकानों में लगी भीषण आग, दूसरी तरफ चलती कार में लगी आग, कपड़ा कारोबारी संतोष माखीजा का बचा परिवार।

रायपुर : बढ़ती गर्मी के साथ आग लगने की सम्भावना भी बढ़ गई है, लगातार ख़बरें सामने आ रही है। राजधानी के सड्डू स्थित राजधानी विहार के पास तीन दुकानों में देर रात भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया। आग लगने से तीन गुमठीनुमा दुकानों का सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। आगजनी में दुकानदारों का लाखों का नुकसान हो गया। फिलहाल आग लगने का कारण अज्ञात है। घटना देर रात डेढ़ बजे की बताई जा रही है। विधानसभा थाना क्षेत्र का मामला है। इस मामले में अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

दूसरी तरफ चलती कार में लगी आग, बाल-बाल बचे सवार :

दूसरी तरफ, सदर बाजार क्षेत्र में चलती टोयोटा इटियोस कार में आग लग गई। कार सवार पति-पत्नी ने फौरन बाहर निकल कर अपनी जान बचाई। सदर बाजार में बीच सड़क पर कार में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई और लगा लंबा जाम लग गया। दमकल वाहन और डायल 112 की टीमें पहुंचने से पहले जागरूक स्थानीय लोगों ने आग बुझाई। रास्ते पर आग लगने से लोग सहम गये थे। आग लगने से इंजन समेत आधी कार जलकर स्वाहा हो गई। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। जानकारी के अनुसार नवापारा राजिम निवासी संतोष माखीजा कपड़ा कारोबारी अपनी पत्नी के साथ कार से सोनोग्राफी कराकर निकले थे, तभी ये आग लगी। बता दें कि इससे पहले भी शहर में चलती और खड़ी गाड़ी में आग लगने की कई घटनाएं हो चुकी हैं। हालाँकि पहले जिन गाड़ियों में आग लगने की घटनायें हुई है वो EV बताई गई है, जबकि यह वाहन पेट्रोल वैरियंट बताया गया है।

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y