चाचा विधायक है हमारे, झारखंड में कांग्रेसी मंत्री आलमगीर के नौकर के यहाँ ईडी की छापेमारी, मिला नोटों का पहाड़।

रांची (झारखण्ड) : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने झारखंड के रांची में बड़ी कार्यवाही की है। ED ने सूबे के ग्रामीण विकास मंत्री व राज्य के वरिष्ठ कांग्रेस नेता आलमगीर आलम के निजी सचिव संजीव लाल के घरेलू नौकर के यहां से भारी मात्रा में नगद बरामद किया है। ईडी के अधिकारियों को इतना नगद मिला है कि उसे गिनने में घंटों लग जाएंगे। इस नगद को हाथों से नहीं बल्कि मशीनों से गिना जायेगा। लगातार नगदी बरामद होने की दशा में फिर से नोटबंदी की तरफ देश ना चला जाये।

वहीँ अब लोकसभा चुनाव के मद्देनजर एक तरफ जहां 7 मई को तीसरे चरण के लिए मतदान किया जाना है। वहीं दूसरी तरफ झारखंड में यह कार्यवाही हुई है। दरअसल पीएमएलए (प्रीवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) के तहत ईडी ने करीब आधा दर्जन से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की। सूत्रों के मुताबिक, ईडी की ये कार्यवाही निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम और उनके करीबियों के ठिकानों पर की जा रही है। साथ ही कई राजनेताओं के ठिकानों पर पर ईडी ने रेड की है। बता दें कि झारखंड सरकार के मंत्री आलम गिर के निजी सचिव संजीव लाल के घरेलू नौकर के ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की है। इस छापेमारी में भारी मात्रा में नगद रुपया बरामद हुआ है। जब्त नकदी की गिनती जारी है। 

नोटों को गिनने के लिए मंगवाई गई मशीन :

ईडी की छापेमारी में मिले नोटों का संबंध झारखंड के मंत्री आलमगीर से बताया जा रहा है। नोटों गिने के लिए मशीनों को मंगवाया गया है। अनुमान है कि जब्त नकदी करोड़ों में है, लगभग 20 करोड़ से ज्यादा। नोटों को गिनने के लिए बैंक कर्मचारियों और मशीनों को भी मंगवाया गया है। बता दें कि दो साल पहले आज ही के दिन झारखंड में आईएएस पूजा सिंघल के यहां छापेमारी की गई थी। इस छापेमारी में 17 करोड़ रुपये बरामद किए गए थे। ईडी की टीम फिलहाल रांची में एक ठिकाने पर छापेमारी कर रही है। 

वीरेंद्र के राम मामले में हुई छापेमारी :

सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/

प्रवर्तन निदेशालय ने ग्रामीण विकास विभाग के चीफ इंजीनियर वीरेंद्र के राम से जुड़े मामले में छापेमारी की है। बता दें कि चीफ इंजीनियर वीरेंद्र के राम को फरवरी 2023 में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार कर लिया गया था। दरअसल उनपर कुछ योजनाओं में उनके क्रियान्वयन में कथित तौर पर मनी लॉन्ड्रिंग तथा अनियमितता का आरोप था। इसके बाद प्रवर्तन निदेशालय की टीम वीरेंद्र के राम तक पहुंची और उन्हें गिरफ्तार किया गया। जानकारी मिली है कि ईडी की छापेमारी में भारी मात्रा में मिले नगद के बाद कई लोग गिरफ्तार किए जा सकते हैं। 

भाजपा ने लिया कांग्रेस को आड़े हाथ :

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw

ईडी की कार्यवाही पर भाजपा ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमला बोला है। भाजपा ने कहा कि झारखंड में राहुल गांधी के दाहिने हाथ आलमगीर आलम के पास से 25 करोड़ से ज्यादा की अवैध ‘संपत्ति’ बरामद हुई है. एक ओर, कांग्रेस के मंत्री भारतीयों से लूट करते हैं, दूसरी ओर राहुल गांधी अपने वोट बैंक में बांटने के लिए हिंदुओं की मेहनत की कमाई छीनने की कसम खाते हैं। यह राहुल गांधी का धन बांटने का मॉडल है। अगर कांग्रेस कभी सत्ता में आई तो भारतीयों से हर सिक्का छीन लेगी। आपको बता दें कि आलमगीर को लेकर यह कहावत सटीक बैठती है, कि चाचा विधायक है हमारे। आलमगीर आलम के चाचा हाजी एनुल हक कांग्रेस के विधायक रहे हैं। शुरू से ही आलमगीर आलम कांग्रेस की विचारधारा से प्रेरित होकर कांग्रेस के संगठन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते रहे।