नाबालिग के यौन शोषण में फंसा डॉक्टर, बच्ची के साथ दो साल तक करता रहा घिनौनी हरकत, अब हुआ ऐसा….।

जशपुर : लगातार बलात्कार के मामले सामने आ रहे है, कई मामले लम्बे समय तक दबे रहते है, ऐसा ही एक मामला जशपुर जिले का है। जशपुर जिले के मोबाईल मेडिकल यूनिट संचालित योजना में पदस्थ डॉक्टर इलिया नायक का घिनौना चेहरा सामने आया है। इसने डॉक्टर के पेशे को कलंकित किया है, बता दें कि, इस डॉक्टर कोतबा चौकी थाना बागबहार के अंतर्गत भालूखार के जंगल में दो वर्ष पहले एक नाबालिग युवती के साथ जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। आरोपी ने नाबालिग को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ लगातार दुष्कर्म करता रहा है। इसी बीच नाबलिग युवती प्रेगनेंट हो गई थी। आरोपी डॉक्टर ने नाबालिग को गर्भपात करा दिया था। इसके बाद नाबालिग ने जैसे -तैसे हिम्मत जुटा कर इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई। इस मामले में पुलिस ने पॉस्को एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। 

दोस्ती, झांसा और फी किया बलात्कार :

अभी कुछ दिन ही पहले जशपुर जिले से दुष्कर्म का मामला सामने आया था। जहां एक युवक ने नाबालिग को अपने जाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया है। इसके बाद पीड़िता ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया है। मामला पत्थलगांव थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक का नाम फूल सिंह रौतिया है। वह ग्राम सेन्द्रीमुंडा का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि, युवक ने पहले नाबालिग के साथ दोस्ती की फिर दोनों एक-दूसरे से बात करने लगे। इसके बाद युवक ने नाबालिग को अपने जाल में फंसा लिया और उससे शादी करूँगा कहकर दुष्कर्म किया। ऐसे मामले यहाँ के आस-पास के क्षेत्रों से लगातार सामने आ रहे है।

और फिर मुकर गया युवक :

सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/

वहीँ जब इस मामले में नाबालिग लड़की ने युवक से शादी करने के लिए कहा तो युवक हर बार ना कहकर टालता रहता था। नाबालिग ने जब युवक पर शादी के लिए दबाव बनाया तो युवक तुरंत मुकर गया। इसके बाद पीड़िता ने बीते दिन पहले इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल पुलिस ने आगे की कार्यवाही में जुट गई है। दोनों मामलों के आरोपियों को पुलिस ने तुरंत कार्यवाही कर पकड़ा है।